1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. बैडमिंटन : सौरभ वर्मा ने जीता वियतनाम ओपन

बैडमिंटन : सौरभ वर्मा ने जीता वियतनाम ओपन

 Reported By: IANS
 Published : Sep 15, 2019 04:22 pm IST,  Updated : Sep 15, 2019 04:22 pm IST

भारत के अग्रणी पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ियों में से एक सौरभ वर्मा ने वियतनाम ओपन में पुरुषों के एकल वर्ग का खिताब जीत लिया है।

सौरभ वर्मा- India TV Hindi
सौरभ वर्मा Image Source : TWITTER

भारत के अग्रणी पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ियों में से एक सौरभ वर्मा ने वियतनाम ओपन में पुरुषों के एकल वर्ग का खिताब जीत लिया है। वर्ल्ड रैंकिंग में 38वें स्थान पर काबिज सौरव ने फाइनल में रविवार को चीन के खिलाड़ी सुन फेई जियांग को तीन गेमों तक चले एक कड़े मुकाबले में 21-12, 17-21, 21-14 से शिकस्त दी। जियांग दुनिया के 68वें नम्बर के खिलाड़ी हैं।

दोनों खिलाड़ियों के बीच यह मैच कुल एक घंटे और 12 मिनट तक चला।

इन दोनों के बीच यह तीसरा मुकाबला था। इससे पहले खेले गए दोनों मुकाबलों में सौरभ की जीत हुई है। सौरभ ने जियांग को इस साल हैदराबाद ओपन और कोरिया ओपन में हराया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल