1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मेसी के साथ खेलते नजर आएंगे एंटोनियो ग्रिजमैन, बार्सिलोना के साथ किया 5 साल का करार

मेसी के साथ खेलते नजर आएंगे एंटोनियो ग्रिजमैन, बार्सिलोना के साथ किया 5 साल का करार

 Reported By: IANS
 Published : Jul 13, 2019 02:01 pm IST,  Updated : Jul 13, 2019 02:01 pm IST

स्पेन के फुटबाल क्लब बार्सिलोना ने विश्वकप विजेता फ्रांस के स्टार खिलाड़ी और एटलेटिको मेड्रिड के फारवर्ड एंटोनियो ग्रिजमैन के साथ पांच सीजन का करार किया है। 

मेसी के साथ खेलते नजर...- India TV Hindi
मेसी के साथ खेलते नजर आएंगे एंटोनियो ग्रिजमैन, बार्सिलोना के साथ किया 5 साल का करार Image Source : GETTY IMAGES

बार्सिलोना| स्पेन के फुटबाल क्लब बार्सिलोना ने विश्वकप विजेता फ्रांस के स्टार खिलाड़ी और एटलेटिको मेड्रिड के फारवर्ड एंटोनियो ग्रिजमैन के साथ पांच सीजन का करार किया है। समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, बार्सिलोना ने ग्रिजमैन से 120 मिलियन यूरो का करार किया है।

बार्सिलोना ने एक बयान में कहा, "एफसी बार्सिलोना ने एटलेटिको मेड्रिड से ग्रिजमैन को रिलीज करने के लिए 120 मिलियन यूरो के खरीद का भुगतान कर दिया है।"

क्लब ने कहा, "खिलाड़ी अब अगले पांच सीजन (30 जून 2024 तक) के लिए अपने नए क्लब के साथ करार पर हस्ताक्षर करेंगे, जिसमें 800 मिलियन यूरो का क्लॉज शामिल है।" 28 वर्षीय ग्रिजमैन अब 15 जुलाई से प्री-सीजन ट्रेनिंग सत्र के दौरान क्लब से जुड़ सकते हैं।

ग्रिजमैन में नए सीजन में बार्सिलोना से जुड़ने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं। उनसे पहले फ्रेंकी डी जोंग एजाक्स से और गोलकीपर नीटो वालेंसिया क्लब से बार्सिलोना के साथ जुड़ चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल