1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. बायर्न म्यूनिख के गोलकीपर 2 मैचों के लिए निलंबित

बायर्न म्यूनिख के गोलकीपर 2 मैचों के लिए निलंबित

 Written By: IANS
 Published : May 12, 2015 05:03 pm IST,  Updated : May 12, 2015 05:06 pm IST

बर्लिन: जर्मन फुटबाल लीग बुंदेसलीगा चैम्पियन बायर्न म्यूनिख के रिजर्व गोलकीपर पेपे रेना को दो मैचों के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। उन्हें शनिवार को बुंदेसलीगा में अग्सबर्ग के खिलाफ एक मैच के दौरान

पेपे  पर लगा दो मैंचो...- India TV Hindi
पेपे पर लगा दो मैंचो के लिए प्रतिबंध

बर्लिन: जर्मन फुटबाल लीग बुंदेसलीगा चैम्पियन बायर्न म्यूनिख के रिजर्व गोलकीपर पेपे रेना को दो मैचों के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। उन्हें शनिवार को बुंदेसलीगा में अग्सबर्ग के खिलाफ एक मैच के दौरान प्रतिद्वंद्वी टीम के एक खिलाड़ी से उलझने के कारण प्रतिबंधित किया गया। समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, इस घटना के बाद मैच के 13वें मिनट में 32 वर्षीय रेना को मैदान से बाहर भेज दिया गया। बायर्न को इस मैच में 0-1 से हार का सामना करना पड़ा।

इस प्रतिबंध के बाद अब स्पेन के रेना 2014-15 के बुंदेसलीगा सत्र में बचे आखिरी दो मैचों में नहीं खेल सकेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल