1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने अमित पंघाल और गौरव बिधूड़ी का नाम अर्जुन अवार्ड के लिए भेजा

बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने अमित पंघाल और गौरव बिधूड़ी का नाम अर्जुन अवार्ड के लिए भेजा

 Reported By: IANS
 Published : May 01, 2019 01:08 pm IST,  Updated : May 01, 2019 01:08 pm IST

बीएफआई ने संध्या गुरंग और शिव सिंह के नाम द्रोणाचार्य अवार्ड के लिए भेजे हैं। बीएफआई ने बैठक के बाद इन नामों को खेल मंत्रालय के पास भेजा। 

अमित पंघाल- India TV Hindi
अमित पंघाल, भारतीय मुक्केबाज  Image Source : AP

नई दिल्ली। भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) ने मंगलवार को अमित पंघाल और गौरव बिधूड़ी का नाम अर्जुन अवार्ड के लिए नामित किया है। अमित ने हाल ही में एशियाई चैम्पियनशिप में 52 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीता था। वहीं गौरव ने विश्व चैम्पियनशिप में कांस्य पदक अपने नाम किया था। 

इसके अलावा बीएफआई ने संध्या गुरंग और शिव सिंह के नाम द्रोणाचार्य अवार्ड के लिए भेजे हैं। बीएफआई ने बैठक के बाद इन नामों को खेल मंत्रालय के पास भेजा। 

जिसके बाद बीएफआई के अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा, "हमें नाम चुनने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा लेकिन चयन समिति से लंबी चर्चा के बाद हमने सबसे काबिल खिलाड़ियों के नाम भेजे हैं। हमने अमित और गौरव के नाम अर्जुन अवार्ड के लिए भेजे हैं। मैं मुक्केबाजों को शुभकामनाएं देता हूं। साथ ही उम्मीद करता हूं कि उनकी मेहनत रंग लाएगी और वह अवार्ड अपने नाम करने में सफल रहेंगे।"

बता दें कि अमित ने बीते साल भी राष्ट्रमंडल खेलों में रजत और एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक पर कब्जा किया था। जबकि द्रोणाचार्य अवार्ड के लिए नामित की गईं संध्या बीते एक दशक से महिला टीम के साथ रही हैं। वहीं, शिव सिंह तीन दशक से कोचिंग कर रहे हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल