1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. बोरूसिया मोन्चेंग्लैडबाक को फ्रीबर्ग से मिली 1-0 से करारी हार, चैम्पियंसलीग की उम्मीदों पर झटका लगा

बोरूसिया मोन्चेंग्लैडबाक को फ्रीबर्ग से मिली 1-0 से करारी हार, चैम्पियंसलीग की उम्मीदों पर झटका लगा

 Edited By: Bhasha
 Published : Jun 06, 2020 01:37 pm IST,  Updated : Jun 06, 2020 01:37 pm IST

इस गोल का जश्न हालांकि सिर्फ टीम के खिलाड़ी और अधिकारी मना सके। कोरोना वायरस महामारी के कारणमैच दर्शकों के बिना खेला जा रहा है। 

Borussia,Monchengladbach, Champions League hopes- India TV Hindi
Football Image Source : GETTY IMAGES

बोरूसिया मोन्चेंग्लैडबाक की चैंपियंस लीग के लिए क्वालीफाई करने की उम्मीदों को उस समय झटका लगा जब शुक्रवार को बुंदेसलीगा मुकाबले में उसे फ्रीबर्ग ने 1-0 हरा दिया। मैच का इकलौता गोल निल्स पीटरसन ने मुकाबले के 59वें मिनट में किया। 

इस गोल का जश्न हालांकि सिर्फ टीम के खिलाड़ी और अधिकारी मना सके। कोरोना वायरस महामारी के कारणमैच दर्शकों के बिना खेला जा रहा है। 

पीटरसन के गोल के 10 मिनट बाद ग्लैडबाक के लिए स्थिति उस समय और बुरी हो गयी जब फ्रांस के स्ट्राइकर अलासेन प्ले को खराब चुनौती के लिए पीला कार्ड दिखाया गया। 

यह उनका दूसरा पीला कार्ड थे जिसके कारण उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। ग्लैडबाक की टीम इस हार के बाद चौथे स्थान पर है जबकि फ्रीबर्ग जीत के बाद आठवें स्थान पर पहुंच गया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल