1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Bosphorus Boxing Tournament : गत विश्व चैंपियन को दमदार पंच मार क्वार्टर फाइनल में पहुंची निखत

Bosphorus Boxing Tournament : गत विश्व चैंपियन को दमदार पंच मार क्वार्टर फाइनल में पहुंची निखत

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 18, 2021 02:37 pm IST,  Updated : Mar 18, 2021 02:37 pm IST

जरीन के अलावा 2013 के एशिया चैंपियन शिव थापा, सोनिया लाथेर और परवीन ने भी अपने-अपने मुकाबले जीत क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

Nikhat Zareen- India TV Hindi
Nikhat Zareen Image Source : TWITTER - @NIKHAT_ZAREEN

इस्तांबुल| भारत की मुक्केबाज निखत जरीन ने गत विश्व चैंपियन रूस की पाल्टसेवा एकातेरिना को यहां चल रहे बोस्फोरस बॉक्सिंग टूर्नामेंट के मुकाबले में हराकर महिला 51 किग्रा भार वर्ग के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। एशियाई चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता जरीन ने टूर्नामेंट के दूसरे दिन एकातेरिना को 5-0 से हराया। जरीन का अगले दौर में दो बार की विश्व चैंपियन कजाखस्तान की काइजाएबे नाजिम से मुकाबला होगा।

जरीन के अलावा 2013 के एशिया चैंपियन शिव थापा, सोनिया लाथेर और परवीन ने भी अपने-अपने मुकाबले जीत क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। शिव ने पुरुष 63 किग्रा में कजाखस्तान के समागुलोव बाघतियोव को 3-2 से हराया।

ये भी पढ़ें - विराट कोहली ने ICC T20I रैंकिंग में लगाई छलांग, टॉप 5 बल्लेबाजों में हुए शामिल

महिला वर्ग के दूसरे दौर में विश्व चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता सोनिया (57 किग्रा) तथा परवीन (60 किग्रा) ने क्रमश: सुरमेनेली तुगकेनाज और ओजियोल एसरा को 5-0 पराजित किया।

इस बीच भारत के अन्य मुक्केबाज दुर्योधन नेगी (69 किग्रा), बृजेश यादव (81 किग्रा) और किशन शर्मा (प्लस 91 किग्रा) को शुरुआती मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा।

ये भी पढ़ें - जोस बटलर का खुलासा, इन दो खिलाड़ियों की मदद से उनका खेल पहुंचा अगल स्तर पर

टूर्नामेंट के तीसरे दिन क्वार्टर फाइनल के महिला वर्ग के मुकाबले में सोनिया, जरीन, परवीन और ज्योति (69 किग्रा) जबकि पुरुष वर्ग में शिव और गौरव सोलंकी अपनी-अपनी चुनौती पेश करेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल