1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. महान मुक्केबाज मैनी पैकियाओ ने किया संन्यास का ऐलान

महान मुक्केबाज मैनी पैकियाओ ने किया संन्यास का ऐलान

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 29, 2021 12:26 pm IST,  Updated : Sep 29, 2021 12:26 pm IST

आठ वर्गों में विश्व चैम्पियन रहे महान मुक्केबाज मैनी पैकियाओ ने बुधवार को खेल को अलविदा कहने की घोषणा कर दी। 

महान मुक्केबाज मैनी...- India TV Hindi
महान मुक्केबाज मैनी पैकियाओ ने किया संन्यास का ऐलान Image Source : GETTY

मनीला। आठ वर्गों में विश्व चैम्पियन रहे महान मुक्केबाज मैनी पैकियाओ ने बुधवार को खेल को अलविदा कहने की घोषणा कर दी। फिलीपींस के सीनेटर 42 वर्ष के पैकियाओ ने फेसबुक पेज पर 14 मिनट के वीडियो में कहा ,‘‘मुक्केबाजी को अलविदा कहते हुए मैं पूरी दुनिया , खासकर अपने देशवासियों को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने मैनी पैकियाओ की हौसलाअफजाई की। अलविदा मुक्केबाजी ’’

उन्होंने कहा ,‘‘ मेरे लिये यह स्वीकार करना मुश्किल था कि बतौर मुक्केबाज मेरा समय पूरा हो गया है ।’’ पैकियाओ ने अपने 26 वर्ष के कैरियर में 72 मुकाबले खेले और 62 जीते , आठ हारे तथा दो ड्रॉ रहे। उन्होंने 12 विश्व खिताब अपने नाम किये। अगस्त में वह नेवाडा में हुए डब्ल्यूबीए वेल्टरवेट खिताबी मुकाबले में क्यूबा के युवा मुक्केबाज योर्डेनिस उगास से हार गए थे। दो साल में यह उनकी पहली फाइट थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल