1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. बैडमिंटन : जूनियर विश्व चैम्पियनशिप में मलेशिया से हारा भारत

बैडमिंटन : जूनियर विश्व चैम्पियनशिप में मलेशिया से हारा भारत

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 11, 2018 12:02 pm IST,  Updated : Nov 11, 2018 12:02 pm IST

 भारतीय टीम को मलेशिया ने शनिवार देर रात खेले गए मैच में 1-3 से मात दी।

लक्ष्य सेन- India TV Hindi
लक्ष्य सेन

मार्कहाम (कनाडा): भारतीय जूनियर बैडमिंटन टीम को विश्व जूनियर चैम्पियनशिप में मिक्स टीम इवेंट में मलेशिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम को मलेशिया ने शनिवार देर रात खेले गए मैच में 1-3 से मात दी। हालांकि, इस मैच में भारतीय टीम ने पुरुष युगल वर्ग का मैच जीतकर अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन वह इसके बाद कोई भी मैच नहीं जीत पाई। कृष्ण प्रसाद और ध्रुव कपिला की जोड़ी ने पुरुष युगल में मलेशिया के चिया वेई और चुआ येन की जोड़ी को 21-19, 15-21, 21-18 से मात देकर भारतीय टीम को 1-0 की बढ़त दी थी। 

महिला एकल वर्ग के मैच में पूर्वा बार्वे को हार का सामना करना पड़ा। मलेशिया की यून शी शुआन ने पुर्वा को 17-21, 21-14, 21-16 से मात देकर स्कोर 1-1 से बराबर कर लिया। 

इसके बाद, पुरुष एकल वर्ग में योंग एनजी ने लक्ष्य सेन को 32 मिनट तक चले मुकाबले में सीधे गेमों में 21-18, 21-14 से हराकर मलेशिया को 2-1 की बढ़त दे दी। 

तनीषा क्रास्टो और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी को महिला युगल वर्ग में मिली हार के बाद भारतीय टीम इस मैच को हार गई। भारतीय जोड़ी को जिन वेई और पियर्ली कूंग की मलेशियाई जोड़ी ने 11-21, 15-21 से मात दी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल