1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कोच क्लॉप ने दी जानकारी, चोट के कारण लिवरपूल के बाकी बचे चार मैचों में नहीं खेलेंगे कप्तान हेंडरसन

कोच क्लॉप ने दी जानकारी, चोट के कारण लिवरपूल के बाकी बचे चार मैचों में नहीं खेलेंगे कप्तान हेंडरसन

 Edited By: IANS
 Published : Jul 11, 2020 08:49 am IST,  Updated : Jul 11, 2020 08:49 am IST

क्लॉप ने हालांकि कहा कि वह खुश हैं कि हेंडरसन को सर्जरी कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी और वह टीम के साथ प्रीमियर लीग की ट्रॉफी उठाने में सक्षम होंगे।

Jordan Henderson, Premier League, English Premier League, Liverpool, Jurgen Klopp- India TV Hindi
Jordan Henderson Image Source : GETTY IMAGES

इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) चैंपियन लिवरपूल के कप्तान जॉर्डन हेंडरसन घुटने की चोट के कारण लीग के बाकी बचे चार मैचों में नहीं खेल पाएंगे। कोच जुर्गेन क्लॉप ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की। हेंडरसन प्रीमियर लीग में ब्राइटन के खिलाफ 3-1 की जीत में चोटिल हो गए थे। 

क्लॉप ने हालांकि कहा कि वह खुश हैं कि हेंडरसन को सर्जरी कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी और वह टीम के साथ प्रीमियर लीग की ट्रॉफी उठाने में सक्षम होंगे। लिवरपूल को अपना अगला मुकाबला बर्नले के खिलाफ शनिवार को खेलना है।

क्लॉप ने इस मैच की पूर्वसंध्या पर संवाददाता सम्मेलन में कहा, " हेंडो सभी बुरी खबरों से सबसे अच्छी संभावना हैं। यह एक घुटने की चोट है लेकिन किसी तरह की सर्जरी की आवश्यकता नहीं है। वह इस सीजन में और नहीं खेलेंगे लेकिन मैं काफी सकारात्मक हूं कि वह हमारे साथ नए सीजन की शुरुआत करेंगे।

उन्होंने कहा, ''हम सभी चिंतित थे जब हमने उन्हें बाहर जाते देखा और उन्होंने मैदान छोड़ दिया था। लेकिन जब हमें खबर मिली तो यह हम सभी के लिए एक बड़ी राहत थी।"

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल