1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Champions League: इस टीम के खिलाफ मैच में हो सकती है लियोनल मेसी की वापसी

Champions League: इस टीम के खिलाफ मैच में हो सकती है लियोनल मेसी की वापसी

 Reported By: IANS
 Published : Nov 04, 2018 04:00 pm IST,  Updated : Nov 04, 2018 04:00 pm IST

बार्सिलोना फुटबाल क्लब के मुख्य कोच एर्नेस्टो वेलवेर्डे का कहना है कि स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी मंगलवार तक टीम में वापसी कर सकते हैं। 

Champions League: Lionel Messi to return for Inter Milan clash- India TV Hindi
Champions League: Lionel Messi to return for Inter Milan clash Image Source : AP

मेड्रिड। बार्सिलोना फुटबाल क्लब के मुख्य कोच एर्नेस्टो वेलवेर्डे का कहना है कि स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी मंगलवार तक टीम में वापसी कर सकते हैं। वेबसाइट 'ईएसपीएन' की रिपोर्ट के अनुसार, मेसी इंटर मिलान के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले के लिए बार्सिलोना में वापसी कर सकते हैं। 

मेसी हाथ में चोट के कारण टीम से बाहर हैं। हालांकि, रायो वालकेनो के खिलाफ मैच के बाद कोच एर्नेस्टो ने कहा, "मुझे लगता है कि हम मेसी के साथ बेहतर खेल दिखाएंगे। हम देखेंगे कि वह किस प्रकार का प्रशिक्षण कर रहे हैं, ताकि इस सप्ताह इंटर मिलान के खिलाफ उनकी उपस्थिति सुनिश्चित कर सकें।"

उल्लेखनीय है कि जहां एक ओर बार्सिलोना में मेसी की वापसी की आशा जताई जा रही है, वहीं मेक्सिको के खिलाफ दोस्ताना मैचों के लिए अब भी अर्जेटीना टीम में मेसी को शामिल नहीं किया गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल