1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Cincinnati Masters: रोमांचक मुकाबले में कोको गॉफ को नाओमी ओसाका ने हराया

Cincinnati Masters: रोमांचक मुकाबले में कोको गॉफ को नाओमी ओसाका ने हराया

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 19, 2021 10:44 am IST,  Updated : Aug 19, 2021 10:45 am IST

मानसिक स्वास्थ्य कारणों से मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में भाग लेने से इनकार करते हुए ओसाका ने फ्रेंच ओपन बीच में ही छोड़ दिया था और विम्बलडन से नाम वापिस ले लिया था।

Cincinnati Masters: naomi osaka beats coco gauff by 4-6,...- India TV Hindi
Cincinnati Masters: naomi osaka beats coco gauff by 4-6, 6-3, 6-4 Image Source : GETTY

जापान की नाओमी ओसाका ने एक सेट में पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए अमेरिका की 17 वर्ष की कोको गॉ को वेस्टर्न एंड सदर्न ओपन टेनिस में हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। चार बार की ग्रैंडस्लैम चैम्पियन ओसाका ने बुधवार को यह मुकाबला 4-6, 6-3, 6-4 से जीता। यह मई में फ्रेंच ओपन के बाद डब्ल्यूटीए टूर पर उनका पहला टूर्नामेंट है।

मानसिक स्वास्थ्य कारणों से मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में भाग लेने से इनकार करते हुए ओसाका ने फ्रेंच ओपन बीच में ही छोड़ दिया था और विम्बलडन से नाम वापिस ले लिया था। वह टोक्यो ओलंपिक में अंतिम 16 से बाहर हो गई थी। अन्य मैचों में शीर्ष रैंकिंग वाली एशले बार्टी ने हीदर वाटसन को 6-4, 7-6 से हराया।

तीन बार की ग्रैंडस्लैम एंजेलिक करबर ने चौथी वरीयता प्राप्त एलिना स्वितोलिना को मात दी। सिमोना हालेप ने दाहिनी जांघ में चोट के कारण नाम वापिस ले लिया। पुरुष वर्ग में शीर्ष वरीयता प्राप्त दानिल मेदवेदेव ने वाइल्ड कार्डधारी मैकेंजी मैकडोनाल्ड को 6-2, 6-2 से हराया।

 सिनसिनाटी ओपन के तीसरे राउंड में पहुंचे डेनियल मेदवेदेव

वहीं, तीन बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन एंडी मर्रे को नौवी वरीयता प्राप्त हुबर्ट हुरकाज ने मात दी। ओलंपिक एकल स्वर्ण पदक विजेता अलेक्जेंडर ज्वेरेव और बेलिंडा बेंचिच और दूसरी वरीयता प्राप्त स्टेफानोस सिटसिपास भी अगले दौर में पहुंच गए। दो बार की ग्रैंडस्लैम चैम्पियन गार्बाइन मुगुरूजा और पांचवीं वरीयता प्राप्त कैरोलिना प्लिसकोवा ने भी जीत दर्ज की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल