1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कोच गार्डियोला को मैनचेस्टर सिटी पर से चैंपियंस लीग बैन हटने की उम्मीद

कोच गार्डियोला को मैनचेस्टर सिटी पर से चैंपियंस लीग बैन हटने की उम्मीद

 Reported By: IANS
 Published : Jul 05, 2020 05:39 pm IST,  Updated : Jul 05, 2020 05:39 pm IST

इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) क्लब मैनचेस्टर सिटी के कोच पेप गार्डियोला ने विश्वास व्यक्त किया है कि यूईएफए प्रतियोगिताओं में भाग लेने को लेकर उनकी टीम पर लगा दो साल का प्रतिबंध हट जाएगा।

कोच गार्डियोला को...- India TV Hindi
कोच गार्डियोला को मैनचेस्टर सिटी पर से चैंपियंस लीग बैन हटने की उम्मीद Image Source : GETTY IMAGES

लंदन| इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) क्लब मैनचेस्टर सिटी के कोच पेप गार्डियोला ने विश्वास व्यक्त किया है कि यूईएफए प्रतियोगिताओं में भाग लेने को लेकर उनकी टीम पर लगा दो साल का प्रतिबंध हट जाएगा।

यूईएफए ने 2012 से 2016 के बीच फाइनेंशियल फेयर प्ले (एफएफपी) नियमों के कथित उल्लंघन के मामले में मैनचेस्टर सिटी पर प्रतिबंध लगा दिया था। मैनचेस्टर सिटी ने यूईएफए के प्रतिबंध के खिलाफ खेल पंचाट (सीएएस) में अपील की है, जिस पर 13 जुलाई को फैसला आने की उम्मीद है।

मैनचेस्टर सिटी को अपना अगला मुकाबला साउथम्पटन के खिलाफ खेलना है। स्काई स्पोर्ट्स की रिपोर्ट के अनुसार, गार्डियोला ने मैच की पूर्वसंध्या पर पत्रकारों से कहा, " हम तैयार हैं। लोगों के साथ मुझे भी विश्वास है कि हमें चैंपियंस लीग में खेलने की अनुमति दी जाएगी क्योंकि इन दिनों हम मैदान पर होना चाहते हैं।"

उन्होंने कहा, "13 जुलाई को हमें पता चलेगा। उम्मीद है कि क्लब के सभी कार्यकर्ता, खिलाड़ी और स्टाफ आने वाले सालों में क्लब के रूप में आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल