1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. लियोनेल मेसी पर लगा 3 महीने का बैन, नहीं खेल पाएंगे ये बड़े मुकाबले

लियोनेल मेसी पर लगा 3 महीने का बैन, नहीं खेल पाएंगे ये बड़े मुकाबले

 Reported By: IANS
 Published : Aug 03, 2019 12:08 pm IST,  Updated : Aug 03, 2019 12:08 pm IST

अर्जेटीना के महान फुटबाल खिलाड़ी लियोनेल मेसी को अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल से तीन महीने के लिए बैन कर दिया गया है।

लियोनेल मेसी पर लगा 3...- India TV Hindi
लियोनेल मेसी पर लगा 3 महीने का बैन, नहीं खेल पाएंगे ये बड़े मुकाबले Image Source : GETTY IMAGES

ब्यूनस आयर्स (अर्जेटीना)| अर्जेटीना के महान फुटबाल खिलाड़ी लियोनेल मेसी को अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल से तीन महीने के लिए बैन कर दिया गया है। कोपा अमेरिका टूर्नामेंट में चिली के खिलाफ तीसरे पायदान के लिए खेले गए मैच में मेसी को रेड कार्ड मिला था जिसके बाद उन्होंने कहा था टूर्नामेंट को ब्राजील के लिए फिक्स किया गया है। 

बीबीसी के अनुसार, 32 वर्षीय मेसी पर प्रतिबंध के अलावा, कोनमेबोल ने 50,000 डॉलर का जुर्माना भी लगाया गया है। मेसी के पास इस प्रतिबंध के खिलाफ अपील करने के लिए सात दिनों का समय है। 

इस बैन के कारण मेसी सितंबर और अक्टूबर में चिली, मेक्सिको और जर्मनी के खिलाफ होने वाले दोस्ताना मुकाबले में नहीं खेल पाएंगे। अर्जेटीना अगले साल मार्च में अपने 2022 विश्व कप क्वालीफाइंग अभियान की शुरुआत करेगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल