1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. COVID-19 संकट के बीच भारतीय हॉकी टीमों ने आउटडोर ट्रेनिंग दोबारा शुरू की

COVID-19 संकट के बीच भारतीय हॉकी टीमों ने आउटडोर ट्रेनिंग दोबारा शुरू की

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 03, 2020 11:34 pm IST,  Updated : Jun 03, 2020 11:34 pm IST

भारतीय पुरुष और हाकी टीमों ने कोरोना वायरस के कारण राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के कारण दो महीने के बाद यहां आउटडोर ट्रेनिंग दोबारा शुरू की

COVID-19 संकट के बीच भारतीय...- India TV Hindi
COVID-19 संकट के बीच भारतीय हॉकी टीमों ने आउटडोर ट्रेनिंग दोबारा शुरू की Image Source : GETTY IMAGES

बेंगलुरू। भारतीय पुरुष और हाकी टीमों ने कोरोना वायरस के कारण राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के कारण दो महीने के बाद यहां आउटडोर ट्रेनिंग दोबारा शुरू की। हॉकी इंडिया ने बताया कि राष्ट्रीय टीमों ने भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के मानक संचालन प्रक्रिया जारी करने के बाद राष्ट्रीय टीमों ने सोमवार को आउटडोर ट्रेनिंग दोबारा शुरू की।

हॉकी इंडिया ने बयान में कहा, ‘‘सीनियर पुरुष और सीनियर महिला टीम के कोर संभावित खिलाड़ियों के लिए भारतीय खेल प्राधिकरण के बेंगलुरू परिसर में सोमवार एक जून 2020 को खेल के मैदान पर व्यवस्थित और चरणबद्ध तरीके से खेल गतिविधि शुरू हुई जिसमें दोनों टीमों ने मानक संचालन प्रक्रिया के तहत सभी नियमों का पालन किया। ’’ 

मार्च के अंत में लॉकडाउन के कारण खिलाड़ी साइ केंद्र में अपने कमरों में सीमित रह गए था। इसके बाद पिछले महीने वहां के रसोइये की दिल का दौरा पड़ने से मौत होने से वहां रहने वाले असहज हो गए थे। बाद में पता चला कि वह कोरोना वायरस पॉजिटिव था। 

हॉकी इंडिया ने कहा, ‘‘खिलाड़ी दो महीने बाद मैदान पर वापसी कर रहे हैं इसलिए वे सीमित घंटों की ट्रेनिंग से शुरूआत करेंगे और चोट की संभावना से बचने के लिए शुरुआत में बेसिक गतिविधियों पर ध्यान देंगे।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल