1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. यूएस ओपन में भारत को लगा झटका, दिविज शरण और उनके जोड़ीदार निकोला कैसिक हुए बाहर

यूएस ओपन में भारत को लगा झटका, दिविज शरण और उनके जोड़ीदार निकोला कैसिक हुए बाहर

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 03, 2020 11:49 am IST,  Updated : Sep 03, 2020 11:49 am IST

भारत के दिविज शरण और सर्बिया के उनके जोड़ीदार निकोला कैसिक यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष युगल के पहले दौर में हारकर बाहर हो गये।US

यूएस ओपन में भारत को...- India TV Hindi
यूएस ओपन में भारत को लगा झटका, दिविज शरण और उनके जोड़ीदार निकोला कैसिक हुए बाहर Image Source : GETTY

न्यूयार्क। भारत के दिविज शरण और सर्बिया के उनके जोड़ीदार निकोला कैसिक यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष युगल के पहले दौर में हारकर बाहर हो गये।

IPL 2020 से नाम वापस लेने के बाद केन रिचर्डसन ने दिया बड़ा बयान

शरण और कैसिक की जोड़ी को क्रोएशिया के निकोला मेकटिच और नीदरलैंड के वेस्ली कूल्होफ से तीन सेट तक चले मैच में 4-6 6-3 3-6 से हार का सामना करना पड़ा। यह मैच एक घंटे और 46 मिनट तक चला। 

भारत के रोहन बोपन्ना भी पुरुष युगल के ड्रा में शामिल हैं। उन्होंने कनाडा के डेनिस शापोवालोव के साथ जोड़ी बनायी है और उनका पहला मुकाबला अर्नेस्टो एस्कोबेडो और नोहा रूबिन की अमेरिकी जोड़ी से होगा। 

लंका प्रीमियर लीग का 14 नवंबर से 6 दिसंबर तक होगा आयोजन : श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल