1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. फ्रेंच ओपन: सेमीफाइनल में पहुंचे जोकोविच

फ्रेंच ओपन: सेमीफाइनल में पहुंचे जोकोविच

 Written By: IANS
 Published : Jun 03, 2016 11:19 am IST,  Updated : Jun 03, 2016 11:19 am IST

पेरिस: विश्व के नंबर एक पुरुष टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने गुरुवार को साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल में थॉमस बर्डिच को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। तीन बार

Novak-Djokovic- India TV Hindi
Novak-Djokovic

पेरिस: विश्व के नंबर एक पुरुष टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने गुरुवार को साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल में थॉमस बर्डिच को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। तीन बार इस टूर्नामेंट में उप-विजेता रहने वाले जोकोविच ने दो घंटे छह मिनट तक चले मुकाबले में चेक गणराज्य के थॉमस को 6-3, 7-5, 6-3 से मात दी।

यह जोकोविच का 30वां ग्रैंड स्लैम सेमीफाइनल है। उनसे ज्यादा रोजर फेडरर ने 39 बार और जिमी कोनर्स ने 31 बार यह मुकाम हासिल किया है।

अपने पहले फ्रेंच ओपन खिताब के लिए जद्दोजहद कर रहे जोकोविच का सेमीफाइनल में मुकाबला आस्ट्रिया के डोमिनिक थीम से होगा। थीम ने डेविड गोफ्फिन को क्वार्टर फाइनल में 4-6, 7-6 (7), 6-4, 6-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल