1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. फ्रेंच ओपन: डोमिनिक थीम ने प्री-क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

फ्रेंच ओपन: डोमिनिक थीम ने प्री-क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

 Written By: IANS
 Published : May 29, 2016 10:26 am IST,  Updated : May 29, 2016 10:27 am IST

ऑस्ट्रिया के पुरुष टेनिस खिलाड़ी डोमिनिक थीम ने शनिवार को साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम के पुरुष एकल मुकाबले के प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।

dominic thiem- India TV Hindi
dominic thiem

पेरिस: ऑस्ट्रिया के पुरुष टेनिस खिलाड़ी डोमिनिक थीम ने शनिवार को साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन के पुरुष एकल मुकाबले के प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने जर्मनी के एलेक्जेंड्रा ज्वेरेव को 6-7 (4-7), 6-3, 6-3, 6-3 से मात दी।

कल खेले गए अपने एकल मुकाबले में थीम ने दो घंटे 50 मिनट तक चले मैच में जीत हासिल की। उन्होंने 19 वर्षीय जर्मन खिलाड़ी एलेक्जेंड्रा ज्वेरेव को लगातार तीसरी बार हराया है। इससे पहले वह नाइस ओपन के फाइनल में और कुछ दिन पहले म्यूनिख ओपन के फाइनल में उन्हें हरा चुके हैं।

थीम को प्री-क्वार्टर फाइनल में स्पेन के मार्सल ग्रानोवलेर्स के खिलाफ खेलना होगा। हमवतन राफेल नडाल के कलाई में चोट के कारण टूर्नामेंट से नाम वापस लेने के बाद मार्सल ग्रानोवलेर्स को अंतिम 16 में जगह मिली है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल