1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. English Premier League : फुलहम को हराकर खिताब के करीब पहुंची मैनचेस्टर सिटी

English Premier League : फुलहम को हराकर खिताब के करीब पहुंची मैनचेस्टर सिटी

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 14, 2021 12:15 pm IST,  Updated : Mar 14, 2021 12:15 pm IST

सिटी की टीम को खिताब जीतने के लिए अपने बाकी बचे आठ मैचों में से पांच जीतने होंगे। टीम ने दूसरे स्थान पर चल रहे मैनचेस्टर यूनाईटेड पर 17 अंक की बढ़त बना रखी है लेकिन उससे दो मैच अधिक खेले हैं।

Manchester City- India TV Hindi
Manchester City Image Source : AP

लंदन| मैनचेस्टर सिटी ने शनिवार को फुलहम को 3-0 से हराकर इंग्लिश प्रीमियर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब जीतने की ओर मजबूत कदम बढ़ाए। पेप गुआर्डियोला की टीम की ओर से जॉन स्टोन्स, गैब्रिएल जीसस और सर्जियो एगुएरो ने गोल दागे। 

सिटी की टीम को खिताब जीतने के लिए अपने बाकी बचे आठ मैचों में से पांच जीतने होंगे। टीम ने दूसरे स्थान पर चल रहे मैनचेस्टर यूनाईटेड पर 17 अंक की बढ़त बना रखी है लेकिन उससे दो मैच अधिक खेले हैं। 

ये भी पढ़ें - युवराज सिंह ने जताई इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे T20I में खेलने की इच्छा, दिया ये बयान

एक समय खिताब की दौड़ में शामिल रहे एवर्टन को बर्नले के खिलाफ घरेलू मैदान पर 1-2 से शिकस्त झेलनी पड़ी जिससे टीम की शीर्ष चार में जगह बनाने की उम्मीदों को झटका लगा है। 

चेल्सी ने लीड्स से गोल रहित ड्रॉ खेला और टीम अंक तालिका में चौथे स्थान पर चल रही है। शीर्ष चार टीमें चैंपियन्स लीग में जगह बनाएंगी। 

ये भी पढ़ें - युवराज सिंह ने रोड सेफ्टी सीरीज में चार गेंदों पर ठोंके लगातार चार छक्के, देखें वीडियो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल