1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. EPL : एवर्टन ने प्रीमियर लीग मुकाबले में चेल्सी को 1-0 से हराया

EPL : एवर्टन ने प्रीमियर लीग मुकाबले में चेल्सी को 1-0 से हराया

 Edited By: Bhasha
 Published : Dec 13, 2020 02:30 pm IST,  Updated : Dec 13, 2020 02:30 pm IST

चेल्सी को अपने गोलकीपर एडुआर्ड मेंडी की गलती का खामियाजा भुगतना पड़ा जिन्होंने डॉमिनिक कालवर्ट लुईन को गिरा दिया जिससे गिलफी सिगुर्डसन ने 22वें मिनट में पेनल्टी पर गोल कर दिया और एवर्टन इस जीत से सातवें स्थान पर पहुंच गया।

Review, English, Carlo Ancelotti, Football, Data, Premier League, Frank Lampard, Chelsea, Edouard Me- India TV Hindi
Football Image Source : GETTY IMAGES

एवर्टन ने शनिवार को यहां इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) फुटबॉल मुकाबले में चेल्सी पर 1-0 की जीत दर्ज की जबकि मैनचेस्टर यूनाईटेड और मैनचेस्टर सिटी के बीच मैच गोलरहित ड्रॉ रहा। नौ महीनों के बाद गुडिसन पार्क में 2000 समर्थकों को प्रवेश की अनुमति दी गयी जिसमें एवर्टन ने जीत हासिल की। 

इस तरह चेल्सी की सभी टूर्नामेंट में लगातार 17 मैचों में नहीं हारने की लय भी टूट गयी। चेल्सी की टीम अभी तालिका में तीसरे स्थान पर है और अगर रविवार को लीसेस्टर क्लब ब्राइटन को हरा देता है तो वह उसे पीछे कर देगा। टोटेनहम और लीवरपूल तालिका में शीर्ष पर हैं। 

यह भी पढ़ें- ISL-7 : विजयरथ पर सवार नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी के सामने होगी चेन्नइयन एफसी की चुनौती

चेल्सी को अपने गोलकीपर एडुआर्ड मेंडी की गलती का खामियाजा भुगतना पड़ा जिन्होंने डॉमिनिक कालवर्ट लुईन को गिरा दिया जिससे गिलफी सिगुर्डसन ने 22वें मिनट में पेनल्टी पर गोल कर दिया और एवर्टन इस जीत से सातवें स्थान पर पहुंच गया। 

वहीं एक अन्य मुकाबले में मैनचेस्टर यूनाईटेड और मैनचेस्टर सिटी ने 183वें डर्बी मुकाबले में गोलरहित ड्रा खेला जबकि न्यूकासल ने वेस्ट ब्रोमविच एलबियन पर 2-1 से जीत हासिल की जिसमें मिगुएल एलमिरोन ने इस सत्र का सबसे तेज गोल (19.98 सेकेंड) दागा। 

एलमिरोन के पहले मिनट में किये गये गोल से न्यूकासल की टीम बढ़त बनाये थी। डार्नेल फर्लांग ने 50वें मिनट में बराबरी गोल किया जिसे बाद ड्वाइट गेल ने 82वें मिनट में गोल कर अपनी टीम को जीत दिलायी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल