लंदन: इंग्लिश प्रीमियर लीग (EPL) की शुरुआत 13 अगस्त से होगी। लीग का पहला मैच आर्सेनल और लीवरपूल के बीच खेला जाएगा। इंग्लिश फुटबाल संघ ने बुधवार को इसकी घोषणा की। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, पिछले सत्र में पहली बार लीग का खिताब अपने नाम करने वाली लिसेस्टर सिटी की टीम लीग की नई टीम हल सिटी के खिलाफ मैच से अपने अभियान की शुरुआत करेगी।
मैनचेस्टर सिटी के कोच स्पेन के पेप गुआर्डिओला, संदरलैंड के खिलाफ मैच से पदार्पण करेंगे। वहीं, नए कोच जोस मोरिन्हो के साथ मैनचेस्टर युनाइटेड की टीम बोर्नमाउथ के खिलाफ सत्र का अपना पहला मैच खेलेगी।
सिटी और युनाइटेड चौथे दौर में 10 सितंबर को आमने सामने होंगे।
लीग का अंत 21 मई 2017 को होगा।
ईपीएल के 2016-17 सत्र के पहले दौर के मैच इस प्रकार हैं:
अर्सेनल-लीवरपूल, बोर्नमाउथ-मैनचेस्टर युनाइटेड, ब्रूनले-स्वांसे, चेल्सी-वेस्ट हेम, क्रिस्टल पैलेस-वेस्ट ब्रोमविच अलबिओन, एवरटन-टॉटेनहम हॉट्स्पर, हल सिटी-लिसेस्टर सिटी, मैनचेस्टर सिटी-सदरलैंड, स्टोक-मिडिल्सब्रो और साउथहैम्पटन-वाटफोर्ड।