1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. फीफा के कार्यवाहक महासचिव मार्कस काटनर बर्खास्त

फीफा के कार्यवाहक महासचिव मार्कस काटनर बर्खास्त

 Written By: IANS
 Published : May 24, 2016 12:49 pm IST,  Updated : May 24, 2016 12:49 pm IST

ज्यूरिख: फुटबॉल की अंतर्राष्ट्रीय नियामक संस्था फीफा के कार्यवाहक महासचिव मार्कस काटनर को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है। यह निर्णय एक आतंरिक जांच में काटनर के 'रोजगार अनुबंध में प्रत्ययी या विश्वास

Markus Kattner- India TV Hindi
Markus Kattner

ज्यूरिख: फुटबॉल की अंतर्राष्ट्रीय नियामक संस्था फीफा के कार्यवाहक महासचिव मार्कस काटनर को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है। यह निर्णय एक आतंरिक जांच में काटनर के 'रोजगार अनुबंध में प्रत्ययी या विश्वास संबंधी जिम्मेदारियों में उल्लंघन का खुलासा होने के बाद लिया गया है।' समाचार एजेंसी 'एफे' की रिपोर्ट के अनुसार, फीफा ने काटनर की बर्खास्तगी की घोषणा करते हुए कहा कि फीफा आगे किसी अन्य विवरण पर टिप्पणी नहीं करेगी, लेकिन संबंधित अधिकारियों के साथ सहयोगी बनाए रखेगी।

काटनर अपने पूर्ववर्ती जेरोम वाल्को पर प्रतिबंध लगने के बाद से कार्यवाहक महासचिव पद पर आसीन थे। जेरोम पर ब्राजील फीफा विश्वकप 2014 के टिकटों की अवैध बिक्री में उनकी कथित संलिप्तता के चलते प्रतिबंध लगा दिया गया था।

फीफा का नया अध्यक्ष गियानी इन्फेंटिनो को बनाया गया और काटनर मई की शुरुआत तक फीफा में नंबर दो पद पर बरकरार रहे। मई की शुरुआत में फीफा अध्यक्ष ने फातमा समौरा के फीफा की नई महासचिव होने की घोषणा की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल