1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. सीजन के अंत में मैनचेस्टर युनाइटेड से अलग होंगे एंडर हरेरा

सीजन के अंत में मैनचेस्टर युनाइटेड से अलग होंगे एंडर हरेरा

 Reported By: IANS
 Published : May 11, 2019 04:24 pm IST,  Updated : May 11, 2019 04:24 pm IST

इसकी जानकारी नहीं कि हरेरा रविवार को कार्डिफ सिटी के खिलाफ यहां ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर होने वाले इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) के मैच में खेलेंगे या नहीं। 

सीजन के अंत में मैनचेस्टर युनाइटेड से अलग होंगे एंडर हरेरा- India TV Hindi
सीजन के अंत में मैनचेस्टर युनाइटेड से अलग होंगे एंडर हरेरा Image Source : GETTY

इंग्लिश क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड के मिडफील्डर एंडर हरेरा इस सीजन के अंत में क्लब को अलविदा कहेंगे। इस सीजन के अंत में क्लब के साथ हरेरा का करार समाप्त हो जाएगा। 

बीबीसी के अनुसार, कयास लगाए जा रहे हैं कि 29 वर्षीय स्पेनिश मिडफील्डर हरेरा ने फ्रेंच क्लब पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) में शामिल होंगे। वह 2014 में एटलेटिक बिल्बाओ से युनाइटेड में आए थे। युनाइटेड ने हरेरा को अपने साथ जोड़े रखने का प्रयास लेकिन सहमति नहीं बन पाई। माना जा रहा है कि हरेरा क्लब से बहुत ज्यादा वेतन की मांग कर रहे थे। 

इसकी जानकारी नहीं कि हरेरा रविवार को कार्डिफ सिटी के खिलाफ यहां ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर होने वाले इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) के मैच में खेलेंगे या नहीं। उन्होंने अब तक क्लब के लिए कुल 189 मैचों में 20 गोल किए हैं। वह टीम के साथ एफए कप, लीग कप और यूरोपा लीग का खिताब जीत चुके हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल