1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कोरोना महामारी के कारण इस साल नहीं दिया जाएगा फुटबॉल का 'बेलोन डिओर' अवार्ड

कोरोना महामारी के कारण इस साल नहीं दिया जाएगा फुटबॉल का 'बेलोन डिओर' अवार्ड

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 20, 2020 06:30 pm IST,  Updated : Jul 20, 2020 06:30 pm IST

स्टार फुटबॉलर लियोनल मेस्सी ने रिकॉर्ड छह बार यह पुरस्कार जीता है जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी अर्जेन्टीना के क्रिस्टियानो रोनाल्डो पांच बार इस पुरस्कार को अपने नाम कर चुके हैं।

Ballon dor- India TV Hindi
Ballon dor Image Source : GETTY

पेरिस| कोरोना वायरस महामारी के चलते फुटबॉल सीजन बाधित हुआ जिसके कारण इस साल प्रतिष्ठित 'बेलोन डिओर' पुरस्कार नहीं दिए जाएंगे। यह पुरस्कार फ्रांस की फुटबॉल पत्रिका बेलोन डिओर द्वारा हर साल दिए जाते हैं। वर्ष 1956 में पहली बार स्टेनली मैथ्यूज को यह पुरस्कार दिया गया था और तब से प्रत्येक वर्ष यह पुरस्कार दिया जाता है।

स्टार फुटबॉलर लियोनल मेस्सी ने रिकॉर्ड छह बार यह पुरस्कार जीता है जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी अर्जेन्टीना के क्रिस्टियानो रोनाल्डो पांच बार इस पुरस्कार को अपने नाम कर चुके हैं। पत्रिका ने 2018 में महिला पुरस्कार भी देने शुरू किए लेकिन इस बार यह पुरस्कार भी नहीं दिया जाएगा।

फ्रांस फुटबॉल के संपादक पास्कल फेरे ने बताया, ‘‘यह इतना अजीब साल है कि हम इसे सामान्य साल नहीं मान सकते। हमने इसके बारे (फैसले के बारे में) कम से कम दो महीने पहले बात शुरू कर दी थी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने यह फैसला हल्के में नहीं लिया लेकिन हमें इसे स्वीकार करना होगा यह सामान्यत बेलोन डिओर विजेता नहीं होगा और जिस चीज को लेकर हम चिंतित हैं वह यह है कि इसे निष्पक्ष रूप से नहीं दिया जा सकता।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल