1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. फार्मूला 1 : कोरोना वायरस के चलते स्पेनिश, मोनाको और डच फार्मूला वन ग्रां प्री स्थगित

फार्मूला 1 : कोरोना वायरस के चलते स्पेनिश, मोनाको और डच फार्मूला वन ग्रां प्री स्थगित

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 20, 2020 08:26 am IST,  Updated : Mar 20, 2020 08:26 am IST

इससे पहले इस सत्र की शुरूआती रेस ऑलियाई ग्रां प्री को भी पिछले हफ्ते रद्द कर दिया गया था जबकि चाइनीज, बहरीन और वियतनाम ग्रां प्री रेस को स्थगित किया गया था।

Formula 1: Spanish, Monaco and Dutch Formula One Grand Prix postponed due to Corona virus- India TV Hindi
Formula 1: Spanish, Monaco and Dutch Formula One Grand Prix postponed due to Corona virus Image Source : AP

कोरोना वायरस ने हर खेल को अपने टूर्नामेंट स्थिगित करने पर मजबूर कर दिया हैह। इसी कड़ी में गुरूवार को डच, स्पेनिश और मोनाको फार्मूला वन ग्रां प्री रेस को भी स्थगित कर दिया गया है।

इससे पहले इस सत्र की शुरूआती रेस ऑलियाई ग्रां प्री को भी पिछले हफ्ते रद्द कर दिया गया था जबकि चाइनीज, बहरीन और वियतनाम ग्रां प्री रेस को स्थगित किया गया था। 

फॉर्मूला वन और एफआईए (अंतरराष्ट्रीय आटोमोबाइल महासंघ) के संयुक्त बयान के अनुसार, ‘‘दुनिया भर में कोविड-19 से पैदा हुए नाजुक हालात को देखते हुए एफआईए, फार्मूला वन और तीन अन्य प्रोमोटरों ने यात्रा करने वाले स्टाफ, चैम्पियनशिप के प्रतिभागियों ओर प्रशंसकों के स्वास्थ्य और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये ये फैसले लिये।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल