1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. फ्रीस्टाइल राष्ट्रीय कुश्ती : आरएसपीबी और एसएससीबी का दबदबा, अमित ने कांसा जीता

फ्रीस्टाइल राष्ट्रीय कुश्ती : आरएसपीबी और एसएससीबी का दबदबा, अमित ने कांसा जीता

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 23, 2021 08:47 pm IST,  Updated : Jan 23, 2021 08:47 pm IST

राष्ट्रमंडल चैम्पियनशिप में तीन बार के स्वर्ण पदकधारी अमित धनखड़ को शनिवार को यहां 65वीं पुरूष फ्रीस्टाइल राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। 

Freestyle National Wrestling: RSPB and SSCB dominate, Amit wins bronze- India TV Hindi
Freestyle National Wrestling: RSPB and SSCB dominate, Amit wins bronze Image Source : GETTY IMAGES

नोएडा। राष्ट्रमंडल चैम्पियनशिप में तीन बार के स्वर्ण पदकधारी अमित धनखड़ को शनिवार को यहां 65वीं पुरूष फ्रीस्टाइल राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। राष्ट्रमंडल चैम्पियनशिप में कुल छह पदक से शानदार रिकार्ड रखने वाले अमित दो दिवसीय प्रतियोगिता में हरियाणा का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और उन्हें 74 किग्रा में कांस्य पदक मिला। 

ये भी पढ़ें - दर्शकों के बिना भी हो सकता है टोक्यो ओलंपिक का आयोजन

पहले दिन पांच वजन वर्गों - 57 किग्रा, 61 किग्रा, 74 किग्रा, 92 किग्रा और 125 किग्रा - के मुकाबले खेले गये। सेना खेल नियंत्रण बोर्ड (एसएससीबी) के पंकज ने 57 किग्रा में स्वर्ण पदक हासिल किया जबकि हरियाणा के अमन ने रजत और दिल्ली के राहुल और हरियाणा के शुभम ने कांसा अपने नाम किया। 

ये भी पढ़ें - बीच मैच में जब दुकान पर पैड खरीदने पहुंचा था ये भारतीय खिलाड़ी, ऑस्ट्रेलिया ने मदद से कर दिया था इनकार

वहीं 61 किग्रा में एसएससीबी के रविंदर ने स्वर्ण, महाराष्ट्र के सूरज ने रजत जबकि रेलवे खेल संवर्धन बोर्ड (आरएसपीबी) के नवीन और एसएससीबी के सोनबा तानाजी ने कांस्य पदक जीता। पंजाब के संदीप सिंह ने 74 किग्रा में पहला स्थान हासिल किया। आरएसपीबी के जितेंदर ने रजत पदक प्राप्त किया। 

आरएसपीबी के प्रवीण ने 92 किग्रा का स्वर्ण जीता और 125 किग्रा वर्ग का स्वर्ण आरएसपीबी के सुमित ने अपने नाम किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल