1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. फ्रेंच ओपन: मरे, राओनिक अगले दौर में

फ्रेंच ओपन: मरे, राओनिक अगले दौर में

 Written By: IANS
 Published : May 28, 2016 11:02 am IST,  Updated : May 28, 2016 11:06 am IST

साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम, फ्रेंच ओपन के पुरुष एकल मुकाबले में स्कॉटलैंड के एंडी मरे ने शुक्रवार को अपना मुकाबला जीत कर चौथे दौर में जगह बना ली है।

andy murray- India TV Hindi
andy murray

पेरिस: साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम, फ्रेंच ओपन के पुरुष एकल मुकाबले में स्कॉटलैंड के एंडी मरे ने शुक्रवार को अपना मुकाबला जीत कर चौथे दौर में जगह बना ली है। उन्होंने तीसरे दौर में क्रोएशिया के इवो कार्लोविक को 6-1, 6-4, 7-6(3) से मात देकर अगले दौर में जगह बनाई। मरे को इस टूर्नामेंट के पहले और दूसरे दौर में काफी संघर्ष करने के बाद जीत हासिल हुई थी।

विश्व रैंकिंग में दूसरे स्थान पर काबिज़ मरे इस मैच में आत्मविश्वास से भरे हुए दिखे और उन्होंने एक भी सेट गंवाए बिना क्रोएशियन खिलाड़ी कार्लोविक पर आसान जीत हासिल की।

एक अन्य पुरुष एकल मुकाबले में कनाडा के मिलोस राओनिक ने तीसरे दौर में स्लोवाकिया के अंद्रेज मार्टिन को मात देकर अगले दौर में जगह बना ली है। केवल पहले सेट में ही राओनिक को जूझते हुए देखा गया। इसके अलावा राओनिक को मार्टिन पर जीत दर्ज करने में ज़्यादा मुश्किल नहीं हुई। बाकि के दोनों सेट मिलोस ने आसानी से जीत लिए।

राओनिक ने मार्टिन को दो घंटे 41 मिनट चले मुकाबले में 7-6 (4), 6-2, 6-3 से मात दी।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल