1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. सानिया-हिंगिस फ्रेंच ओपन के तीसरे दौर में

सानिया-हिंगिस फ्रेंच ओपन के तीसरे दौर में

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 28, 2016 10:27 am IST,  Updated : May 28, 2016 10:27 am IST

पेरिस: शीर्ष वरीयता प्राप्त भारत की सानिया मिर्जा और उनकी स्विस जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस शुक्रवार को जापान की नाओ हिबिनो और इरी होजुमी की जोड़ी को सीधे सेटों में हराकर फ्रेंच ओपन टेनिस प्रतियोगिता के

Sania-Martina- India TV Hindi
Sania-Martina

पेरिस: शीर्ष वरीयता प्राप्त भारत की सानिया मिर्जा और उनकी स्विस जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस शुक्रवार को जापान की नाओ हिबिनो और इरी होजुमी की जोड़ी को सीधे सेटों में हराकर फ्रेंच ओपन टेनिस प्रतियोगिता के महिला युगल के तीसरे दौर में पहुंच गयीं। दूसरे दौर में भारतीय-स्विस जोड़ी ने एकतरफा मुकाबले में जापानी जोड़ी को 6-2, 6-0 के अंतर से हराया। अगले दौर में सानिया और हिंगिस का मुकाबला चेक गणराज्य की बरबोरा क्रेजक्किओआ और केटरीना सिनियाकोवा की जोड़ी से होगा।

इससे पहले भारत के लिएंडर पेस और रोहन बोप्पना अपने-अपने जोड़ीदारों के साथ जीत दर्ज कर पुरूष युगल के तीसरे दौर में पहुंच गये।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल