पेरिस: करोलिन गार्सिया और क्रिस्टीना लादेनोविक ने फ्रांस को फ्रेंच ओपन में रविवार को 45 साल के बाद पहला महिला युगल खिताब दिलाया। इस जोड़ी ने फाइनल में रूस की एकातेरिना माकारोवा और एलेना वेस्नीना को पराजित किाय।
पहली बार किसी मेजर टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची फ्रांसीसी जोड़ी ने अपने से अनुभवी रूसी जोड़ी को 6-3, 2-6, 6-4 से मात दी। रूसी जोड़ी 2013 में यह खिताब जीत चुकी है।
रूसी जोड़ीदार अपना पांचवां ग्रैंड स्लैम फाइनल खेल रही थीं। इससे पहले यह जोड़ी दो ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुकी थी लेकिन फ्रांसीसी जोड़ीदारों ने अपने शानदार खेल के दम पर उसे तीसरा खिताब नहीं जीतने दिया।
फ्रांस की ओर से 1971 में अंतिम बार किसी जोड़ी ने महिला युगल खिता जीता था। यह कारनामा गेल शेरिफ लोवेरा और फ्रांकोइसिस डुर ने किया था।