1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. PM मोदी की मौजूदगी में हुआ दक्षिण एशियाई खेलों का रंगारंग आगाज

PM मोदी की मौजूदगी में हुआ दक्षिण एशियाई खेलों का रंगारंग आगाज

 Written By: Bhasha
 Published : Feb 05, 2016 11:34 pm IST,  Updated : Feb 05, 2016 11:35 pm IST

गुवाहाटी: भारत के पूर्वोत्तर की समृद्ध और विविधतापूर्ण संस्कृति की बानगी पेश करते रंगारंग कार्यक्रम के साथ आज 12वें दक्षिण एशियाई खेलों का शुभारंभ हुआ और इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई गणमान्य

pm modi- India TV Hindi
pm modi

गुवाहाटी: भारत के पूर्वोत्तर की समृद्ध और विविधतापूर्ण संस्कृति की बानगी पेश करते रंगारंग कार्यक्रम के साथ आज 12वें दक्षिण एशियाई खेलों का शुभारंभ हुआ और इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई गणमान्य अतिथि मौजूद थे। पीएम मोदी ने इंदिरा गांधी एथलेटिक्स स्टेडियम पर 12 दिवसीय इन खेलों के आगाज का ऐलान किया।

गुवाहाटी और शिलांग में हो रहे इन खेलों में भारत के अलावा अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, मालदीव, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका के 2600 खिलाड़ी भाग लेंगे। मोदी ने खचाखच भरे स्टेडियम में कहा, ‘मैं 12वें दक्षिण एशियाई खेलों के उद्घाटन का ऐलान करता हूं।’

इस मौके पर असम और मेघालय के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, केंद्रीय खेलमंत्री सर्वानंद सोनोवाल और आईओए अध्यक्ष एन रामचंद्रन मौजूद थे। कई कारणों से बार-बार टले ये खेल चार साल के विलंब के बाद दक्षिण एशियाई ओलंपिक परिषद के तत्वावधान में हो रहे हैं।

इन खेलों में 23 विधाओं की 228 स्पर्धायें होंगी। सभी में पहली बार पुरूष और महिला वर्ग के मुकाबले होंगे। इस बार 228 स्वर्ण, 228 रजत और 308 कांस्य दाव पर लगे होंगे। भारत का 521 सदस्यीय दल इनमें भाग ले रहा है जिनमें 245 महिलाएं हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल