1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मुसीबत में हॉकी के 'सरदार', दोस्ती, प्यार और 'धोखे' का सच क्या है?

मुसीबत में हॉकी के 'सरदार', दोस्ती, प्यार और 'धोखे' का सच क्या है?

 Written By: India TV News Desk
 Published : Feb 03, 2016 08:44 pm IST,  Updated : Feb 03, 2016 08:46 pm IST

नई दिल्ली: हॉकी के मैदान पर अपने स्टिक के जादू और तेज़ी से विरोधियों के चक्रव्यूह को भेदने वाले भारतीय हॉकी टीम के कप्तान सरदार सिंह अब खुद आरोपों के घेरे में हैं। ये घेरा

sardar singh- India TV Hindi
sardar singh

नई दिल्ली: हॉकी के मैदान पर अपने स्टिक के जादू और तेज़ी से विरोधियों के चक्रव्यूह को भेदने वाले भारतीय हॉकी टीम के कप्तान सरदार सिंह अब खुद आरोपों के घेरे में हैं। ये घेरा संगीन इल्ज़ामों का है, जिसमें सरदार पर एक भारतीय मूल की इंटरनेशनल हॉकी खिलाड़ी ने यौन शोषण और धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। इस हॉकी खिलाड़ी का आरोप है कि सरदार सिंह ने शादी का झंसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। बकायदा दोनों की सालभर पहले मंगनी भी हुई।

सरदार सिंह का पिछले साल मंगनी से इनकार

महिला के आरोप को सरदार सिंह ने सिरे से ख़ारिज किया हैं। सरदार सिंह ने महिला खिलाड़ी से मंगनी होने से भी इनकार कर दिया। उनका परिवार भी महिला के आरोपों को सरदार सिंह का करियर ख़त्म करने की साज़िश बता रहा है।

सरदार सिंह के ट्वीटर अकाउंट पर सरदार सिंह की महिला खिलाड़ी से सगाई और फिर आने वाले दिनों में शादी की ख़बर छपी। हैरानी की बात ये है कि अगस्त 2015 में पोस्ट इस ख़बर का सरदार सिंह ने खंडन नहीं किया बल्कि रि ट्वीट किया हैं। यानी पीड़िता और सरदार लंबे समय से परिचित थे।

4 साल सरदार के साथ लिव-इन में रहेः पीड़िता

पीडिता के मुताबिक अगस्त 2012 में लंदन ओलम्पिक के दौरान दोनों की मुलाकात हुई और फिर वो लिव-इन में रहने लगे। बकायदा अगस्त 2014 में लुधियाना के पास एक गुरद्वारे मे सगाई भी हुई और फिर सरदार सिंह ने शादी का वादा भी किया।

बहरहाल, सरदार सिंह के ख़िलाफ़ बलात्कार और उत्पीड़न के मामले की पुलिस अभी जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद पुलिस एफ़आईआर दर्ज कर सकती है। पीड़िता के वकील का कहना है कि अगर पुलिस ने एफ़आईआर दर्ज करने में कोताही की तो वो हाईकोर्ट का दरवाज़ा खटखटाएंगे।

महिला खिलाड़ी के साथ अपनी फोटो शेयर कर चुके है सरदार सिंह

हरियाणा पुलिस में डीएसपी पद पर तैनात सरदार सिंह अब तक 236 इंटरनेशनल मैच खेल चुके है। फिलहाल वो भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हैं। पद्मश्री से नवाज़े जा चुके सरदार सिंह कई मौक़ों पर आरोप लगाने  वाली महिला खिलाड़ी के साथ अपनी फोटो शेयर कर चुके हैं। अब सवाल उठता है कि दोनों के बीच ऐसा क्या हुआ कि मामला बलात्कार और उत्पीड़न का बन गया और केस पुलिस की चौखट तक पहुंच गया।

आगे की स्लाइड में देखिए वीडियो-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल