1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. हाकी इंडिया ने 2 नयी अकादमियों को शामिल किया

हाकी इंडिया ने 2 नयी अकादमियों को शामिल किया

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 21, 2016 02:16 pm IST,  Updated : Jan 21, 2016 02:16 pm IST

हाकी इंडिया ने आज 2 नयी अकादमियों को अपने सदस्य के तौर पर शामिल किया और कहा कि उनके अभ्यास केंद्रों को देश की युवा प्रतिभाओं के विकास के लिये इस्तेमाल किया जायेगा।

jockey india- India TV Hindi
jockey india

नई दिल्ली: हाकी इंडिया ने आज 2 नयी अकादमियों को अपने सदस्य के तौर पर शामिल किया और कहा कि उनके अभ्यास केंद्रों को देश की युवा प्रतिभाओं के विकास के लिये इस्तेमाल किया जायेगा। चंडीगढ प्रशासन की चंडीगढ हाकी अकादमी का संचालन खेल निदेशक सह सचिव डाक्टर सरिता मलिक करती है।

अकादमी का लक्ष्य चंडीगढ और आसपास के इलाके की युवा प्रतिभाओं को बढावा देना है।

यह अकादमी सेक्टर 42 स्थित चंडीगढ हाकी स्टेडियम में है। दूसरी अकादमी एसजीपीसी हाकी अकादमी है जो 2013 में बनी। इसके मार्गदर्शन पांच ओलंपियन ब्रिगेडियर हरचरण सिंह, सुरिंदर सिंह सोढी, अजितपाल सिंह, परगट सिंह और राजपाल सिंह है। इसके अध्यक्ष बलविंदर सिंह है। अकादमी को आर्थिक सहायता शिरोमणि गुरूद्वारा प्रबंधक समिति, अमृतसर से मिलती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल