1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. हॉकी : भारतीय पुरुष टीम ने जर्मनी को 6-1 से रौंदा

हॉकी : भारतीय पुरुष टीम ने जर्मनी को 6-1 से रौंदा

 Edited By: IANS
 Published : Mar 01, 2021 12:16 pm IST,  Updated : Mar 01, 2021 12:16 pm IST

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने करीब 12 महीनों के अंतराल के बाद पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला। टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया और जर्मनी पर दबाव बनाया।

Hockey, sports - India TV Hindi
Hockey India  Image Source : TWITTER/HOCKEY INDIA

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने यूरोप के चार मैचों के दौरे में शानदार प्रदर्शन करते हुए जर्मनी को पहले मुकाबले में 6-1 से हरा दिया। पीआर श्रीजेश के नेतृत्व वाली भारतीय टीम की ओर से नीलकांत शर्मा (13वें मिनट), विवेक सागर प्रसाद (27वें और 28वें मिनट), ललित कुमार उपाध्याय (41वें मिनट), आकाशदीप सिंह (42वें मिनट) और हरमनप्रीत सिंह (47वें) ने गोल किया।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने करीब 12 महीनों के अंतराल के बाद पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला। टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया और जर्मनी पर दबाव बनाया।

भारत को पहले क्वार्टर में 13वें मिनट में पेनल्टी कार्नर मिला और मिडफील्डर नीलकांत ने इस मौके का पूरा फायदा उठाते हुए पहला गोल किया।

यह भी पढ़ें- भारतीय टीम के लिए डेब्यू करने से फिर चूक सकते हैं वरुण चक्रवर्ती, जानिए कारण

हालांकि, इसके कुछ मिनट बाद ही जर्मनी के फॉरवर्ड खिलाड़ी कोंन्सटांटिन स्टाएब ने गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।

दूसरे क्वार्टर में जर्मनी को शुरुआती मिनटों में लगातार दो पेनल्टी कार्नर मिले लेकिन वह इस मौके को भुना नहीं सके। भारतीय टीम की ओर से विवेक ने 27वें और 28वें मिनट में लगातार दो गोल कर हाफ टाइम तक स्कोर 3-1 कर दिया।

तीसरे क्वार्टर में एक बार फिर जर्मनी ने छह पेनल्टी कार्नर हासिल किए। लेकिन श्रीजेश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल होने से रोक दिया। इसके बाद भारतीय फॉरवर्ड खिलाड़ी ललित और आकाशदीप ने क्रमश: 41वें और 42वें मिनट में गोल कर भारत की बढ़त को 5-1 कर दिया।

यह भी पढ़ें - On This Day : शोएब अख्तर की गेंद पर सचिन का वह अद्भुत छक्का, याद है आपको !

इसके बाद हरमनप्रीत ने पेन्लटी कार्नर हासिल कर 47वें मिनट में गोल कर स्कोर 6-1 कर दिया। विश्व की नंबर-4 जर्मनी की टीम निर्धारित समय तक कोई अन्य गोल नहीं कर सकी और उसे हार का सामना करना पड़ा।

भारत और जर्मनी के बीच दूसरा मुकाबला मंगलवार को खेला जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल