1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. राष्टमंडल खेल (बैडमिंटन) : प्रणॉय भी प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

राष्टमंडल खेल (बैडमिंटन) : प्रणॉय भी प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

 Reported By: IANS
 Published : Apr 11, 2018 05:06 pm IST,  Updated : Apr 11, 2018 05:06 pm IST

 भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी एच. एस. प्रणॉय ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के सातवें दिन बुधवार को पुरुष एकल वर्ग के अंतिम-16 दौर में प्रवेश कर लिया। 

एस एच प्रणॉय- India TV Hindi
एस एच प्रणॉय

गोल्ड कोस्ट (ऑस्ट्रेलिया): भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी एच. एस. प्रणॉय ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के सातवें दिन बुधवार को पुरुष एकल वर्ग के अंतिम-16 दौर में प्रवेश कर लिया। प्रणॉय ने मॉरिशस के क्रिस्टोफर ज्यां पॉल को राउंड-32 के एक मुकाबले में 30 मिनट में ही 21-14, 21-6 से मात देकर अगले दौर में अपनी जगह पक्की कर ली। 

भारतीय खिलाड़ी ने पहला गेम 17 मिनट में 21-14 से और दूसरा गेम मात्र 13 मिनट में ही 21-6 से अपने नाम कर लिया। प्रणॉय ने पहले गेम में 3-3 से शुरुआत की और फिर स्कोर को 9-9 तक बराबरी पर रखा। उन्होंने फिर 12-11 से बढ़त ली जिसे 15-12 और फिर 19-14 तक पहुंचा दिया। इस बढ़त को कायम रखते हुए उन्होंने पहला गेम अपने नाम कर लिया। 

प्रणोय ने दूसरे गेम में भी 5-2 की बढ़त के साथ शुरुआत की और 10-3 की बढ़त लेने के बाद 15-5, 18-6 की बढ़त हासिल की और दूसरा गेम भी 21-6 से अपने नाम कर मैच जीत अगले दौर में जगह बनाई। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल