1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ब्रिटेन भारत से चौथे अभ्यास मैच में हारा।

ब्रिटेन भारत से चौथे अभ्यास मैच में हारा।

 Written By: IANS
 Published : Jun 18, 2015 10:24 pm IST,  Updated : Jun 18, 2015 10:42 pm IST

नई दिल्ली: पिछले मैच में अमेरिका को हराकर आत्‍मविश्वास से लबरेज भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने फिंट्रो हॉकी विश्व लीग सेमीफाइनल से पहले चौथे अभ्यास मैच में आज ग्रेट ब्रिटेन को 3-1 से रौंद डाला.

ब्रिटेन भारत से चौथे...- India TV Hindi
ब्रिटेन भारत से चौथे अभ्यास मैच में हारा।

नई दिल्ली: पिछले मैच में अमेरिका को हराकर आत्‍मविश्वास से लबरेज भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने फिंट्रो हॉकी विश्व लीग सेमीफाइनल से पहले चौथे अभ्यास मैच में आज ग्रेट ब्रिटेन को 3-1 से रौंद डाला. गुरबाज सिंह के एक गोल से भारतीय टीम ने मैच के पहले ही मिनट में अपना खाता खोला. गुरबाज सिंह के गोल से विरोधी सर्कल में खलबली मच गयी. उन्होंने ब्रिटिश डिफेंडरों के संभलने का मौका ही नहीं दिया.

इसके बाद भारतीय टीम ने लगातार हमले बोले और दूसरा गोल 12वें मिनट में देविंदर वाल्मीकि ने दागा. इसके आठ मिनट बाद फारवर्ड आकाशदीप सिंह ने तीसरा गोल किया. ब्रिटेन के लिये एकमात्र गोल 28वें मिनट में किया गया. भारतीय डिफेंडरों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विरोधी टीम को एक भी पेनल्टी कार्नर नहीं दिया. भारत विश्व हॉकी लीग सेमीफाइनल के पहले मैच में 20 जून को फ्रांस से खेलेगा.

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल