वेस्ट वेंकुवर: गोलकीपर सविता के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय महिला हॉकी टीम ने रविवार को हॉकी वर्ल्ड लीग राउंड-2 के फाइनल मैच में चिली को मात देकर खिताबी जीत हासिल की। चिली के खिलाफ यह मुकाबला निर्धारित समय तक 1-1 से ड्रॉ हुआ था, लेकिन शूटआउट में भारत ने चिली को 3-1 से मात देकर जीत हासिल की। इस मुकाबले में शुरुआत से चिली ने अपना दबदबा बना रखा था।
खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
चिली ने पांचवें मिनट में ही मारिया माल्डोनाडो की ओर से दागे गए गोल की बदौलत बढ़त हासिल की। इस बढ़त को चिली की टीम ने दूसरे क्वॉर्टर तक इस बढ़त को बनाए रखा। हालांकि, 22वें मिनट में भारतीय टीम को पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करने का मौका मिला था, लेकिन इसमें टीम को सफलता हासिल नहीं हुई। भारतीय टीम को इस हार से 41वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर किए गए अनुपमा बार्ला के गोल ने बचाया। इस गोल के कारण दोनों टीमों के बीच स्कोर निर्धारित समय तक 1-1 से बराबरी पर रहा।
इन्हें भी पढ़ें:
- महेश भूपति डेविस कप कप्तान बनने के लायक नहीं: लिएंडर पेस
- गुयाना वनडे: पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को 74 रन से हराया, बाबर की सेंचुरी
- IPL 2017: पिता के अंतिम संस्कार से लौटकर ऋषभ पंत ने खेली शानदार पारी
- IPL 2017: धोनी ने अंपायर से किया मज़ाक तो लग गई फ़टकार
- IPL 2017: राइज़िंग पुणे सुपरजाइंट्स ने की धोनी की महा-बेइज़्ज़ती, फैंस को आया ग़ुस्सा
मैच का रिजल्ट निकालने के लिए दोनों टीमों को 3-3 शूटआउट करने का मौका दिया गया। भारतीय टीम की ओर से कप्तान रानी और मोनिका ने गोल कर दिया जबकि गोलकीपर सविता ने चिली के गोलों को असफल करते हुए अपनी टीम को 2-0 से बढ़त दिला दी। इस बीच, चिली की खिलाड़ी कैरोलिन ग्रासिया ने टीम के लिए एक गोल किया, लेकिन दीपिका ने भी भारत के खाते में तीसरा गोल कर दिया। इस तरह भारत ने 3-1 से मुकाबला जीत लिया। भारतीय टीम ने हॉकी वर्ल्ड लीग राउंड-2 के सेमीफाइनल मुकाबले में जीत हासिल करने के साथ ही महिला वर्ल्ड हॉकी लीग सेमीफाइनल टूर्नामेंट में स्थान हासिल कर लिया था।