1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. अंकिता रैना दोनों मुकाबले जीतीं, भारत ने थाईलैंड को 2-1 से हराया

अंकिता रैना दोनों मुकाबले जीतीं, भारत ने थाईलैंड को 2-1 से हराया

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 08, 2019 07:54 am IST,  Updated : Feb 08, 2019 07:54 am IST

अंकिता और करमन ने मिलकर दो घंटे 38 मिनट तक मैच में पीयंगटार्न और नुदिंडा की जोड़ी को 6-4 6-7 7-5 से मात दी। 

अंकिता रैना दोनों...- India TV Hindi
अंकिता रैना दोनों मुकाबले जीतीं, भारत ने थाईलैंड को 2-1 से हराया  Image Source : @ANKITA_CHAMP TWITTER

अस्ताना (कजाखस्तान): भारत ने अंकिता रैना के एकल और युगल दोनों मैच जीतने से गुरूवार को यहां फेड कप के शुरूआती मुकाबले में निचली रैंकिंग पर काबिज थाईलैंड पर 2-1 से जीत हासिल की। कोर्ट पर पहले उतरने वाली करमन कौर थांडी (211 रैंकिंग) को नुदिंडा लुआंगनाम (712 रैंकिंग) से 2-6 6-3 3-6 से पराजय का मुंह देखना पड़ा। 

इसके बाद टीम को वापसी दिलाने की जिम्मेदारी देश की नंबर एक एकल खिलाड़ी अंकिता पर आन पड़ी जिन्होंने दूसरे एकल में पीयंगटार्न प्लिपुएच पर 6-7 6-2 6-4 से जीत दर्ज की।अब दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर थीं जिससे युगल मुकाबला निर्णायक हो गया। कप्तान विशाल उप्पल ने दोनों एकल खिलाड़ियों को उतारने का फैसला किया। 

अंकिता और करमन ने मिलकर दो घंटे 38 मिनट तक मैच में पीयंगटार्न और नुदिंडा की जोड़ी को 6-4 6-7 7-5 से मात दी। 

भारत अब शुक्रवार को कजाखस्तान से खेलेगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल