1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. इस फोर्मेट में खेले जाने वाले बास्केटबॉल के ओलंपिक क्वालीफायर की मेजबानी करेगा भारत

इस फोर्मेट में खेले जाने वाले बास्केटबॉल के ओलंपिक क्वालीफायर की मेजबानी करेगा भारत

 Reported By: IANS
 Published : Oct 08, 2019 12:45 pm IST,  Updated : Oct 08, 2019 12:45 pm IST

एफआईबीए ने एक बयान में कहा कि महिला एवं पुरुष वर्ग को मिलाकर तीन-तीन ओलम्पिक कोटा इस क्वालीफायर टूर्नामेंट में दिए जाएंगे।

3*3 Basketball- India TV Hindi
3*3 Basketball Image Source : GETTY IMAGES

मायेस (स्विट्जरलैंड)। भारत टोक्यो ओलम्पिक-2020 के लिए तीन गुणा तीन बास्केटबॉल क्वालीफायर टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा। यह क्वालीफायर मैच अगले साल मार्च में आयोजित किए जाएंगे। बास्केटबॉल की अंतर्राष्ट्रीय संस्था एफआईबीए ने इस बात की जानकारी दी। इस टूर्नामेंट में कुल 40 टीमें हिस्सा लेंगी जिसमें महिला एवं पुरुष वर्ग में 20-20 टीमें होंगी। मैच कहां खेले जाएंगे इसकी घोषणा बाद में की जाएगी।

एफआईबीए ने एक बयान में कहा कि महिला एवं पुरुष वर्ग को मिलाकर तीन-तीन ओलम्पिक कोटा इस क्वालीफायर टूर्नामेंट में दिए जाएंगे।

भारतीय बास्केटबॉल महासंघ (बीएफआई) अध्यक्ष गोविंदराज केम्पारेड्डी ने कहा, "भारत में इस टूर्नामेंट की मेजबानी करना और हमारे खिलाड़ियों को पहली बार तीन गुणा तीन ओलम्पिक टूर्नामेंट में हिस्सा लेते देखना सम्मान की बात है।"

मेजबान टीम के अलावा एफआईबीए रैंकिंग और एफआबीए विश्व कप के आधार पर बाकी टीमों को इस क्वालीफाइंग टूर्नामेंट में खेलने का मौका मिल रहा है।

नौ जून 2017 को पहली बार तीन गुणा तीन बास्केटबॉल को ओलम्पिक कार्यक्रम में शामिल किया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल