1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. आइसोलेशन खत्म करके घर लौटे भारतीय शतरंज के ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद, परिवार हुआ खुश

आइसोलेशन खत्म करके घर लौटे भारतीय शतरंज के ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद, परिवार हुआ खुश

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 06, 2020 11:39 pm IST,  Updated : Jun 06, 2020 11:39 pm IST

तीन महीने जर्मनी में फंसे रहने के बाद मशहूर शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद बेंगलुरू में सात दिन का आइसोलेशन पूरा करके शनिवार को घर पहुंच गए।

Vishwnathan Anand- India TV Hindi
Vishwnathan Anand Image Source : GETTY IMAGES

चेन्नई| कोरोना वायरस महामारी के कारण तीन महीने जर्मनी में फंसे रहने के बाद मशहूर शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद बेंगलुरू में सात दिन का आइसोलेशन पूरा करके शनिवार को घर पहुंच गए। आनंद 30 मई को भारत पहुंचे थे। अब तमिलनाडु सरकार के प्रोटोकॉल के तहत वह सात दिन आइसोलेशन में रहेंगे। उन्होंने कहा ,‘‘ मैं घर पहुंच गया। अपने परिवार, खासकर बेटे को देखकर बहुत अच्छा लगा। घर आकर अच्छा लगता है।’’

आनंद को फरवरी में जर्मनी में बुंदेसलीगा शतरंज लीग खेलनी थी लेकिन कोरोना महामारी के कारण टूर्नामेंट टल गया और वह यात्रा पाबंदियों के कारण लौट नहीं सके थे। उन्होंने बेंगलुरू में उस होटल को भी धन्यवाद दिया जिसमें वह आइसोलेशन के दौरान रहे। उन्होंने कहा,‘‘ शुक्रिया ताज एमजी रोड। मैं बहुत आराम से रहा। उम्मीद है कि जल्दी ही फिर आकर आपके आतिथ्य का लाभ लूंगा।’’

ये भी पढ़े : टोक्यो ओलंपिक पर अगले साल मार्च में लिया जा सकता है अंतिम फैसला

आनंद की पत्नी अरूणा ने कहा ,‘‘ हम सब बहुत खुश है। अब फिर परिवार जैसा लग रहा है। आनंद सात दिन तक अलग कमरे में रहेंगे। हम तमिलनाडु सरकार के आइसोलेशन के नियमों का पूरा पालन करेंगे।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल