1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. पुलवामा आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों को विश्वकप के लिए मिला भारत का वीजा

पुलवामा आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों को विश्वकप के लिए मिला भारत का वीजा

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 18, 2019 05:53 pm IST,  Updated : Feb 18, 2019 05:53 pm IST

पाकिस्तान के निशानेबाजों को नयी दिल्ली में होने वाले विश्व कप के लिये सोमवार को वीजा मिल गया जिससे पुलवामा आतंकवादी हमले के मद्देनजर टूर्नामेंट में उनकी भागीदारी को लेकर अनिश्चितता की स्थिति भी खत्म हो गई।

Indian government issue visas to Pakistan player for shooting World Cup- India TV Hindi
Indian government issue visas to Pakistan player for shooting World Cup Image Source : GETTY IMAGES

नयी दिल्ली। पाकिस्तान के निशानेबाजों को नयी दिल्ली में होने वाले विश्व कप के लिये सोमवार को वीजा मिल गया जिससे पुलवामा आतंकवादी हमले के मद्देनजर टूर्नामेंट में उनकी भागीदारी को लेकर अनिश्चितता की स्थिति भी खत्म हो गई।

 
अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ के इस टूर्नामेंट के जरिये तोक्यो ओलंपिक 2020 के 16 कोटा स्थान तय होंगे। विश्व कप गुरूवार से कर्णी सिंह रेंज पर खेला जायेगा।
 
भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ के सचिव राजीव भाटिया ने प्रेस ट्रस्ट से कहा,‘‘उनके वीजा को मंजूरी मिल गया है। हमें भारतीय उच्चायोग और पाकिस्तानी निशानेबाजी महासंघ से इसकी सूचना मिली है। दोनों निशानेबाजों और मैनेजर के टिकट बुक हो गए हैं।’’
 
इससे पहले पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकवादी हमले के कारण पाकिस्तानी निशानेबाजों के विश्व कप में भाग लेने पर संदेह पैदा हो गया था। पाकिस्तान निशानेबाजी महासंघ ने कहा था कि शाम तक वीजा नहीं मिलने पर वह अपने निशानेबाज नहीं भेजेगा । 

भारत सरकार ने उनके आवेदन को गुरूवार के हमले से पहले ही मंजूरी दे दी थी। पाकिस्तान ने रैपिड फायर वर्ग में जीएम बशीर और खलील अहमद के वीजा का आवेदन भेजा था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल