1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एशियाई खेल (मुक्केबाजी): पवित्रा ने पाकिस्तान की परवीन को दी मात

एशियाई खेल (मुक्केबाजी): पवित्रा ने पाकिस्तान की परवीन को दी मात

 Reported By: IANS
 Published : Aug 25, 2018 02:57 pm IST,  Updated : Aug 25, 2018 02:57 pm IST

 पवित्रा शुरू से ही पाकिस्तानी मुक्केबाज पर हावी थीं और इसी कारण रेफरी ने बीच में मुकाबला रोक पवित्रा को विजेता घोषित किया। 

पवित्रा ने पाकिस्तान...- India TV Hindi
पवित्रा ने पाकिस्तान की परवीन को दी मात

जकार्ता: भारत की मुक्केबाज पवित्रा ने 18वें एशियाई खेलों के सातवें दिन शनिवार को महिलाओं की 60 किलोग्राम भारवर्ग स्पर्धा के पहले दौर के मुकाबले में पाकिस्तान की परवीन रुखसाना को तकनीकी आधार पर मात देते हुए प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। पवित्रा शुरू से ही पाकिस्तानी मुक्केबाज पर हावी थीं और इसी कारण रेफरी ने बीच में मुकाबला रोक पवित्रा को विजेता घोषित किया। 

पवित्रा ने पहले दौर में शुरू से आक्रामक खेल खेला। इसी कारण परवीन ने अपने डिफेंस को मजबूत करने की कोशिश की, लेकिन मौका पाते ही पवित्रा ने सटीक लैफ्ट जैब और हुक के जरिए उन्हें कमजोर किया। 

दूसरे दौर में पवित्रा हावी थीं और इसी वजह से रेफरी ने बीच में मुकाबला रोक पवित्रा को अगले दौर में भेज दिया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल