1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. राष्ट्रमंडल खेलों में गोल्ड मेडल जीतना नंबर एक बनने से ज्यादा जरूरी- श्रीकांत

राष्ट्रमंडल खेलों में गोल्ड मेडल जीतना नंबर एक बनने से ज्यादा जरूरी- श्रीकांत

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 10, 2018 04:33 pm IST,  Updated : Mar 10, 2018 04:33 pm IST

भारत के शीर्ष पुरूष बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने कहा कि अगामी राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक के लिए खुद को फिट रखना उनकी प्राथमिकता है।

 किदांबी श्रीकांत - India TV Hindi
किदांबी श्रीकांत

मुंबई: भारत के शीर्ष पुरूष बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने कहा कि अगामी राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक के लिए खुद को फिट रखना उनकी प्राथमिकता है। श्रीकांत ने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने कई हाल में कई अहम टूर्नामेंटों में भाग नहीं लिया जिससे वह रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच सकते थे।

उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य टूर्नामेंट क्वार्टफाइनल में पहुंचकर रैंकिंग अंक हासिल करने की जगह टूर्नामेंट में जीत कर नंबर एक रैंकिंग हासिल करना है। विश्व रैंकिंग में तीसरे स्थान पर काबिज इस खिलाड़ी ने कहा, ‘‘मेरे लिए राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में पदक जीतना ज्यादा जरूरी है। अगर मेरा लक्ष्य नंबर एक बनने का होता तो मैं पिछले साल फ्रांस ओपन के बाद चीन और हांग कांग ओपन में खेलता।’’ 

उन्होंने कहा,‘‘मैं जिस तरह की फार्म में था मैं इन दोनों टूर्नामेंटों के क्वार्टरफाइनल तक पहुंच जाता और विश्व रैंकिंग में शीर्ष पर आ जाता। लेकिन मैं टूर्नामेंट में जीत के साथ रैंकिंग में पहले स्थान पर आना चाहता हूं इस लिए चोट से उबरने के लिए मैंने अपने शरीर को अतिरिक्त समय दिया।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल