1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ISL-7 : बोम्बोलिम में एक दूसरे भिड़ने के लिए तैयार है चेन्नइयन एफसी और ओडिशा

ISL-7 : बोम्बोलिम में एक दूसरे भिड़ने के लिए तैयार है चेन्नइयन एफसी और ओडिशा

 Edited By: IANS
 Published : Jan 13, 2021 10:12 am IST,  Updated : Jan 13, 2021 10:12 am IST

ओडिशा जहां 11 टीमों की तालिका में सबसे नीचे है वहीं चेन्नइयन 11 अंकों के साथ आठवें स्थान पर है। कुछ दिन पहले ही दोनों की आपस में भिड़ंत हुई थी और वह मैच गोलरहित बराबरी पर समाप्त हुआ था।

ISL-7, Chennai FC, Odisha, Bombolim, Sports, Football - India TV Hindi
ISL  Image Source : GETTY

हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सीजन के राउंड-2 में आज बोम्बोलिम के जीएमसी स्टेडियम में दो बार के चैम्पियन चेन्नइयन एफसी का सामना ओडिशा एफसी होगा और दोनों ही टीमें इस मैच से पूरे तीन अंक हासिल करना चाहेंगी। दोनों ही टीमों ने अपने पिछले मुकाबले में अपने स्तर के साथ न्याय नहीं किया है और यही कारण है कि वे आज नीचे से चार टीमें में शामिल हैं।

ओडिशा जहां 11 टीमों की तालिका में सबसे नीचे है वहीं चेन्नइयन 11 अंकों के साथ आठवें स्थान पर है। कुछ दिन पहले ही दोनों की आपस में भिड़ंत हुई थी और वह मैच गोलरहित बराबरी पर समाप्त हुआ था।

चेन्नइयन एफसी इस सीजन में गोल नहीं कर पा रही है। उसने इस सीजन में सिर्फ 8 गोल किए हैं और 11 गोल खाए हैं। बीते रविवार को रहीम अली और जाकुब सिल्वेस्टर जैसे खिलाड़ी मौके बनाने के बावजूद गोल नहीं कर सके। 

चेन्नइयन ने इस सीजन में सभी टीमों की तुलना में सबसे कम गोल किए हैं लेकिन अब वह इस स्थिति से निकलते हुए तीन अंक हासिल करना चाहती है।

कोच काबा लाजलो के लिए यह सबसे बड़ी समस्या है और उन्होंने यह स्वीकार भी किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल