1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. सिरी ए की वापसी से पहले स्वास्थ्य सुरक्षा की पूरी गारंटी चाहते हैं इटली के प्रधानमंत्री

सिरी ए की वापसी से पहले स्वास्थ्य सुरक्षा की पूरी गारंटी चाहते हैं इटली के प्रधानमंत्री

 Edited By: Bhasha
 Published : May 17, 2020 10:45 am IST,  Updated : May 17, 2020 10:45 am IST

क्लबों का मानना है कि सरकार की तकनीकी और वैज्ञानिक समिति की सिफारिशों के बाद इतालवी फुटबॉल महासंघ ने जो स्वास्थ्य नियम बनाए हैं उन्हें लागू करना असंभव है। 

Italian Prime Minister, security, Siri A, football, covid, coronavirus - India TV Hindi
Football  Image Source : GETTY

इटली के प्रधानमंत्री गुइसेप कोंटे ने कहा है कि कोरोना वायरस के कारण दो महीने के लॉकडाउन के बाद सिरी ए फुटबॉल टूर्नामेंट को दोबारा शुरू करने की हरी झंडी दिए जाने से पहले वह ‘और अधिक गारंटी’ चाहते हैं। क्लबों ने चैंपियनशिप को दोबारा शुरू करने के लिए 13 जून की तारीख का सुझाव दिया है जबकि खिलाड़ियों की समूह में ट्रेनिंग सोमवार से शुरू होगी। 

हालांकि लीग को दोबारा शुरू करने की प्रक्रिया पर मतभेद है। कोंटे ने वीडियो प्रेस कांफ्रेंस में शनिवार को कहा, ‘‘सत्र शुरू करने से पहले हमें कुछ और गारंटी की जरूरत है और खेल मंत्री विनसेंजो स्पाडाफोरा से बात करते हुए फिलहाल हमें यह गारंटी नहीं मिली है।’’ 

यह भी पढ़ें-  VIDEO : COVID-19 में बदली फुटबॉल की तस्वीर, खाली स्टेडियम में गूंजी फैंस की आवाज

उन्होंने कहा, ‘‘उम्मीद करता हूं कि वे जल्द ही वे इसे हासिल कर लेंगे।’’ 

कई क्लबों का मानना है कि सरकार की तकनीकी और वैज्ञानिक समिति की सिफारिशों के बाद इतालवी फुटबॉल महासंघ ने जो स्वास्थ्य नियम बनाए हैं उन्हें लागू करना असंभव है। 

यह भी पढ़ें- बाला देवी सभी महिला फुटबॉलरों के लिए एक प्रेरणा हैं: प्रफुल्ल पटेल

वहीं सिरी ए टीम पार्मा के दो खिलाड़ी कोरोना वायरस के लिए पॉजिटिव पाए गए हैं और उन्हें पृथक रखा गया है। क्लब ने यह घोषणा की जिससे इटली की फुटबाल सत्र को दोबारा शुरू करने की उम्मीदों को झटका लगा है। 

क्लबों में समूह में ट्रेनिंग शुरू किए जाने से दो दिन पहले पार्मा ने कहा कि उनकी टीम के सभी खिलाड़ियों और स्टाफ का परीक्षण किया गया। क्लब ने बताया कि दो खिलाड़ियों को छोड़कर सारे नतीजे नेगेटिव आए हैं। इन दोनों खिलाड़ियों में इस बीमारी के लक्षण दिखाई नहीं दे रहे थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल