1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. जापान का जे-लीग फुटबॉल टूर्नामेंट दर्शकों के बिना वापसी को है तैयार

जापान का जे-लीग फुटबॉल टूर्नामेंट दर्शकों के बिना वापसी को है तैयार

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : May 27, 2020 11:17 am IST,  Updated : May 27, 2020 11:17 am IST

जापानी समाचार एजेंसी क्योदो की रिपोर्ट के अनुसार लीग के मैच 27 जून या चार जुलाई से शुरू हो सकते हैं। एजेंसी ने अज्ञात सूत्रों के हवाले से यह खबर दी है। इन मैचों की शुरुआत दर्शकों के बिना होगी। 

Japan,  J-League, football tournament, Covid, corona virus - India TV Hindi
Football Image Source : GETTY

जापान की शीर्ष फुटबॉल लीग देश की पेशेवर बेसबॉल लीग के शुरू होने के कुछ सप्ताह के अंदर ही फिर से अपना सत्र बहाल करने के लिये तैयार है। संभावना है कि जे-लीग शुक्रवार को अपनी योजनाओं का खुलासा करेगा। 

जापानी समाचार एजेंसी क्योदो की रिपोर्ट के अनुसार लीग के मैच 27 जून या चार जुलाई से शुरू हो सकते हैं। एजेंसी ने अज्ञात सूत्रों के हवाले से यह खबर दी है। इन मैचों की शुरुआत दर्शकों के बिना होगी। 

इससे पहले 19 जून से शुरू होने वाली बेसबॉल लीग भी खाली स्टेडियम में खेली जाएगी। जे-लीग का सत्र 21 फरवरी से शुरू हुआ था लेकिन कुछ दिन बाद ही इसे रोकना पड़ा था। 

यह भी पढ़ें- डोर्टमंड पर करीबी जीत से खिताब के करीब पहुंचा बायर्न म्यूनिख

बेसबॉल का नियमित सत्र अभी शुरू नहीं हुआ था। क्योदो की रिपोर्ट के अनुसार जे-लीग यात्रा को सीमित रखने की कोशिश करेगा। उसकी योजना एक ही भौगोलिक क्षेत्र की टीमों के बीच आपस में मैच करवाने की है। 

आपको बता दें कि जपान के अलावा भी खई देशों में बिना दर्शकों के खाली स्टेडियम में खेल का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें जर्मनी में खेली जा रही बुंदेशलिगा फुटबॉल लीग का नाम सबसे पहले सामने आता है।

इसके अलाव जून महीने के शुरुआत में स्पेन की मशहूर ला लिगा को खाली स्टेडियम में शुरू की जाने की पूरी तैयारी कर ली गई है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल