1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. इंडियन सुपर लीग क्लब चेन्नईयिन एफसी ने बढ़ाया जैरी का करार

इंडियन सुपर लीग क्लब चेन्नईयिन एफसी ने बढ़ाया जैरी का करार

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 30, 2020 03:15 pm IST,  Updated : Jul 30, 2020 03:15 pm IST

मिजोरम के प्रतिभावान लैफ्ट बैक जैरी लालरिनजुआला ने गुरुवार को इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल टीम चेन्नईयिन एफसी के साथ अपने अनुबंध को बढ़ाते हुए कई साल का नया करार किया है।

इंडियन सुपर लीग क्लब...- India TV Hindi
इंडियन सुपर लीग क्लब चेन्नईयिन एफसी ने बढ़ाया जैरी का करार Image Source : JERRY

चेन्नई। मिजोरम के प्रतिभावान लैफ्ट बैक जैरी लालरिनजुआला ने गुरुवार को इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल टीम चेन्नईयिन एफसी के साथ अपने अनुबंध को बढ़ाते हुए कई साल का नया करार किया है।

जैरी ने चेन्नईयिन एफसी की ओर से 65 मैच खेले हैं और 2017-18 में टीम को आईएसएल खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। जैरी तब सत्र में एक मैच को छोड़कर सभी मैचों में खेले थे। 

प्रेस विज्ञप्ति में भारत के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जैरी के हवाले से कहा गया, ‘‘पिछले सत्र में चेन्नईयिन की ओर से एक और यादगार सत्र के बाद अनुबंध बढ़ाने की मुझे काफी खुशी है। क्लब के साथ मेरी यात्रा सीखने के लिहाज से अब तक शानदार रही, क्लब से जुड़े लोगों ने इतने वर्षों में मेरे वह फुटबॉलर बनने में मदद की जो मैं आज हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं एक बार फिर चेन्नईयिन की जर्सी पहनने का इंतजार नहीं कर सकता और अपने जुनूनी समर्थकों के लिए खेलने को तैयार हूं।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल