1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मेसी ने दिखाया फ्री किक का जादू, बार्सिलोना टॉप पर बरकरार

मेसी ने दिखाया फ्री किक का जादू, बार्सिलोना टॉप पर बरकरार

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 09, 2018 11:27 am IST,  Updated : Dec 09, 2018 11:27 am IST

मेसी ने दो गोल करने के अलावा एक गोल करने में मदद भी की। बार्सिलोना के अब 15 मैचों में 31 अंक हैं। एटलेटिको मैड्रिड और सेविला के समान 28 अंक हैं। 

मेसी ने दिखाया फ्री किक का जादू, बार्सिलोना टॉप पर बरकरार - India TV Hindi
मेसी ने दिखाया फ्री किक का जादू, बार्सिलोना टॉप पर बरकरार  Image Source : AP

मैड्रिड। लियोनेल मेसी ने फ्री किक पर गोल करने की अपने कौशल का जबर्दस्त नमूना पेश करके दो गोल दागे जिससे बार्सिलोना ने शनिवार को ला लिगा फुटबाल चैंपियनशिप में एस्पेनयोल को 4-0 से करारी शिकस्त दी। 

मेसी ने अपने दोनों गोल फ्री किक पर किये और बार्सिलोना को अंकतालिका में शीर्ष पर बनाये रखा। मेसी ने दो गोल करने के अलावा एक गोल करने में मदद भी की। बार्सिलोना के अब 15 मैचों में 31 अंक हैं। एटलेटिको मैड्रिड और सेविला के समान 28 अंक हैं। 

एटलेटिको ने एल्वेस को 3-0 से हराया जबकि सेविला ने वेलेन्सिया से 1-1 से ड्रा खेला। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल