1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. 14 जून से शुरू होगा ला लिगा, ट्रेनिंग सेंटर पर अपने मैच खेलेगी रियाल मैड्रिड

14 जून से शुरू होगा ला लिगा, ट्रेनिंग सेंटर पर अपने मैच खेलेगी रियाल मैड्रिड

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 01, 2020 10:22 am IST,  Updated : Jun 01, 2020 10:22 am IST

सैंटयाबो बर्नाबू स्टेडियम पर निर्माण कार्य जारी है। ला लिगा के बाकी सभी मैच दर्शकों के बिना ही खेले जायेंगे। लीग ने रविवार को पहले दो दौर के मैच की तारीखों का एलान किया। 

La Liga, Real Madrid, Football, covid-19, corona virus - India TV Hindi
Real Madrid Image Source : GETTY

स्पेनिश फुटबॉल लीग अगले दो सप्ताह के भीतर शुरू हो जायेगी जिसमें रीयाल मैड्रिड अपने मैच क्लब के अभ्यास केंद्र पर खेलेगा। मैड्रिड का सामना 14 जून को ऐबार से है। यह मैच छह हजार की क्षमता चाले अलफ्रेडो डि स्टेफानो स्टेडियम पर खेला जायेगा जहां आम तौर पर क्लब की बी टीम खेलती है।

सैंटयाबो बर्नाबू स्टेडियम पर निर्माण कार्य जारी है। ला लिगा के बाकी सभी मैच दर्शकों के बिना ही खेले जायेंगे। लीग ने रविवार को पहले दो दौर के मैच की तारीखों का ऐलान किया। 

कोरोना वायरस महामारी के कारण लीग बीच में ही रोक दी गई थी।पहला मैच सेविला और रीयाल बेटिस के बीच 11 जून को खेला जायेगा। बार्सीलोना 13 जून को खेलेगा जबकि अगले दिन एटलेटिको मैड्रिड का सामना एथलेटिक बिलबाओ से होगा।  इससे पहले लीग के क्लब के खिलाड़ी व्यक्तिगत ट्रेनिंग में जुट हुए।

आपको बता दें कि कोरोना वायरस महामारी के कारण पूरी दुनिया में खेल आयोजन ठप्प पड़ चुके थे लेकिन अब धीरे-धीरे इसे बहाल किया जा रहा है।

ला लिगा से पहले जर्मनी में बुदेंशलिगा लीग खेला जा रहा है। इसे शुरू हुए तीन सप्ताह से भी अधिक का समय हो चुका है। ऐसे में खाली स्टेडियम में बिना दर्शकों की मौजूदगी में अब बाकी खेलों की वापसी जल्द ही देखने को मिल सकती है।

वहीं इंग्लिश प्रीमियर लीग के शुरुआत करने पर भी तेजी से काम चल रहा है और जल्द ही इसका किया जा सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल