1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मुंबई में बारिश से बचने के लिए लारा ने किया कुछ ऐसा कि भूपति को आ गया गुस्सा

मुंबई में बारिश से बचने के लिए लारा ने किया कुछ ऐसा कि भूपति को आ गया गुस्सा

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 30, 2017 11:28 am IST,  Updated : Aug 30, 2017 11:42 am IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस लारा दत्ता ने बारिश के कहर से बचने के एक जुगाड़ निकाला लेकिन ऐसा लगता उनके पति स्टार टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति को लारा का ये आइडिया बिल्कुल भी पसंद नहीं आया।

lara-Mahesh- India TV Hindi
lara-Mahesh

नई दिल्ली : मुंबई में हुई आफत की बारिश से आम लोगों के साथ-साथ सेलेब्स भी काफी परेशान हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस लारा दत्ता ने बारिश के कहर से बचने के लिए एक जुगाड़ निकाला लेकिन ऐसा लगता उनके पति स्टार टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति को लारा का ये आइडिया बिल्कुल भी पसंद नहीं आया।

लारा ने ट्वीट कर अपने इस आइडिए को ट्वीटर पर शेयर भी किया। फोटो शेयर करते हुए लारा ने लिखा - 'विंबलडन, यूएस ओपन, ऑस्ट्रेलिया ओपन और फ्रेंच ओपन के अलग-अलग तौलियों का सही इस्तेमाल हो रहा है'। लारा ने घर की खिड़की की निचले हिस्से पर कुछ तौलिया बिछाए ताकि बारिश का पानी अंदर न आ सके।

ट्वीट में लारा दत्ता ने अपने पति को भी टैग किया। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से ऐसे हालात में घर के अंदर सुरक्षित रहने की अपील भी की। लेकिन बारिश से बचने के लारा के इस तरीके से महेश भूपित नाराज हो गए।

महेश भूपति ने ट्वीट करते हुए लिखा - 'क्या तुम मजाक कर रही हो!!! ये मेरी सालों की कड़ी मेहनत है।

जाहिर है ये तौलिए महेश के ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के तौलिए हैं और ये सभी जानते हैं ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में अपने देश को रिप्रेसेंट करना किसी भी खिलाड़ी के लिए गौरव की बात होती है। लिहाजा लारा की इस जुगाड़ टेक्नीक से महेश को थोड़ा दुख तो जरूर हुआ होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल