1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कोरोना वायरस की वजह से लेवर कप 2021 तक के लिए स्थगित हुआ

कोरोना वायरस की वजह से लेवर कप 2021 तक के लिए स्थगित हुआ

 Reported By: IANS
 Published : Apr 18, 2020 03:01 pm IST,  Updated : Apr 18, 2020 03:01 pm IST

लेवर कप का चौथा सीजन जो 25 से 27 सितंबर-2020 को होना था उसे 2021 तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। 

कोरोना वायरस की वजह से...- India TV Hindi
कोरोना वायरस की वजह से लेवर कप 2021 तक के लिए स्थगित हुआ Image Source : GETTY IMAGES

वॉशिंगटन डीसी| लेवर कप का चौथा सीजन जो 25 से 27 सितंबर-2020 को होना था उसे 2021 तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। इस टूर्नामेंट को रोजर फेडरर की मैनेजमेंट कंपनी टीडी गार्डन ने शुरू किया था।

अब यह टूर्नामेंट 24 से 26 जुलाई-2021 को खेला जाएगा। फेडरर ने एक बयान में कहा, "यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि लेवर कप को एक साल के लिए स्थगित कर दिया गया है, लेकिन इस स्थिति में सभी चीजों को ध्यान में रखकर यह सही फैसला है।"

उन्होंने कहा, "एक अच्छी बात यह है कि टीडी गार्डन अगले साल लेवर कप का आयोजन करेगी। मुझे इसका इंतजार है।" इस टूर्नामेंट के चेयरमैन टॉनी गॉडसिक ने कहा, "हमें इस टूर्नामेंट पर फैसला लेना था। हम जानते हैं कि हमारे जुनूनी प्रशंसकों को अगले साल तक के लिए इंतजार करना होगा जो निराशाजनक है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल