1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. PSG के साथ लियोनेल मेसी ने की अपनी पहली ट्रेनिंग

PSG के साथ लियोनेल मेसी ने की अपनी पहली ट्रेनिंग

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 12, 2021 07:56 pm IST,  Updated : Aug 12, 2021 07:56 pm IST

ट्रेनिंग के बाद की फोटो काइलिन एमबापे ने मेसी के साथ कुछ फोटो शेयर की हैं।

Lionel Messi completes 1st training session with PSG- India TV Hindi
Lionel Messi completes 1st training session with PSG Image Source : TWITTER HANDLE/@KMBAPPE

लियोनेल मेसी ने गुरुवार को अपने नए क्लब पैरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) के साथ अपना पहला ट्रेनिंग सेशन पूरा किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीएसजी के साथ जुड़ने के दो दिनों के बाद ही उन्होंने ट्रेनिंग शुरू कर दी।

गौरतलब है कि मेसी ने न सिर्फ पीएसजी के खिलाड़ी के तौर पर ट्रेनिंग शुरू की बल्कि कोपा अमेरिका में अर्जेंटीना को चैंपियन बनाने के बाद पहली बार वे फुटबॉल के मैदान पर नजर आए हैं।

मेसी ने बार्सिलोना को चार चैंपियंस लीग ट्रॉफी दिलवाई हैं। मेसी के आने से पीएसजी का आक्रमण बेहद मजबूत हो गया है। वह यहां न सिर्फ बार्सिलोना के अपने पूर्व साथी नेमार से जुड़ गये हैं बल्कि उन्हें फ्रांस के विश्व कप विजेता काइलन एमबापे का भी साथ मिलेगा।

चैंपियंस लीग ट्रॉफी जीतने के लिए मैं सही जगह पर हूं: मेसी

मेसी ने कहा, "मैं सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के साथ खेलूंगा और यह बहुत अच्छा है। यह अनुभव अविश्वसनीय होगा।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल